फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Just after 3 months of wedding, Lady Software Engineer commits suicide in a hotel, live video of the incident

इंदौर: शादी के 3 महीने बाद महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने होटल में लगाई फांसी, वीडियो में मांगी माता-पिता से माफी

Mon, 21 Feb 2022 06:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 06:44 PM IST
सार

इंदौर में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले वीडियो रिकॉर्ड किया। वह शनिवार रात को घर से चली गई थी। नवंबर 2021 में ही उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
Indore: Just after 3 months of wedding, Lady Software Engineer commits suicide in a hotel, live video of the incident
मृतका मोनिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने होटल में जाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले अपने हाथ की नस काटी। फिर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई। आत्महत्या से पहले उसने भाई को वीडियो कॉल किया था। वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह अपने माता-पिता और अन्य परिजनों से माफी मांग रही है। इसमें उसे कहते सुना गया है कि वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, इसलिए जीवन खत्म कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जगजीवनराम नगर निवासी मोनिका यादव (24) ने अग्रसेन चौराहा स्थित वेनीस ब्लू होटल में फांसी लगा ली। मोनिका सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। एक फायनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। नवंबर 2021 में धीरज यादव से उसकी शादी हुई थी। शनिवार को टहलने का कहकर घर से निकली थी और घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश किया, मगर पता नहीं चला। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। मोनिका के भाई नमन के मोबाइल पर मोनिका के फांसी लगाते हुए वीडियो आए। नमन जीजा धीरज को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस तलाश में जुटी। सुबह भंवरकुआं थाना पुलिस को खबर मिली मोनिका ने वेनीस ब्लू होटल के रूम नंबर 204 में फांसी लगा ली है। घटनास्थल पर खून बिखरा पड़ा था। मोनिका ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटी थी। सूचना के बाद मायके व ससुराल वाले भी होटल पहुंचे। बहन ने पुलिस को बताया कि वह रातभर कॉल करती रही लेकिन मोनिका ने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने मोनिका का फोन जब्त कर लिया है। वह डिस्चार्ज था। चार्ज करने पर फोन में करीब 127 मिस्ड कॉल मिले। यह बात सामने आई है कि शनिवार को ही मोनिका होटल में ठहरी थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मायके पक्ष के बयान लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मैं जीवन खत्म करना चाहती हूं...
पुलिस को वह वीडियो मिला है जो मृतका ने खुदकुशी से पहले भाई नमन को भेजा था। वीडियो में दिख रहा है कि मोनिका ने अपनी साड़ी का फंदा पंखे पर कसा था। एक सिरे को पकड़कर वह रो रही थी। रोते हुए ही वीडियो पर कह रही थी कि मैं जीवन खत्म कर रही हूं। कोई नहीं है। मैं जीना नहीं चाहती अब। वीडियो में वह मंगलसूत्र खोलकर रख रही है। यह भी कहा कि जीजी तू अपना ध्यान रखना। मेरे सारे कपड़े, सब कुछ तेरा है बेटा। इसके बाद वीडियो बंद कर दिया। हालांकि, वीडियो में कुछ शब्द स्पष्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल ट्रेस करती तो बच जाती जान
मोनिका का ससुराल एमआईजी थाना क्षेत्र में रहता है। रविवार रात को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर ली होती तो मोनिका को बचाया जा सकता था। परिजनों की शिकायत को पुलिस ने अनसुना कर दिया था। डीसीपी संपत उपाध्याय को फोन करने पर ही थाना प्रभारी ने गुमशुदगी दर्ज करने के निर्देश दिए। रात करीब 3 बजे मोनिका ने नमन को वीडियो भेजे थे। 15 मिनट बाद फांसी लगा ली। डीसीपी और टीआई को कॉल भी किया। नमन का आरोप है कि यदि समय पर लोकेशन पता चल जाती तो बहन को बचा सकते थे। जिस होटल में घटना घटी वहां से पुलिस को जानकारी मिली कि रात 12.15 बजे मोनिका ने रूम रेंट पर लिया था। उसने आधार कार्ड और पांच सौ रुपये दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed