फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Salman Khurshid must have published the book only for the sake of controversy: Narottam Mishra

इंदौर: सलमान खुर्शीद ने कंट्रोवर्सी के लिए ही किताब छापी होगीः नरोत्तम मिश्रा

Thu, 11 Nov 2021 04:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 04:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित किताब को लेकर सलमान खुर्शीद को निशाना बनाया है। 

विज्ञापन
Indore: Salman Khurshid must have published the book only for the sake of controversy: Narottam Mishra
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की विवादित किताब पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद हो या दिग्विजय सिंह, ये लोग हमेशा कंट्रोवर्सी की तलाश में रहते हैं। खुर्शीद ने तो किताब भी इसी वजह से लिखी होगी कि कंट्रोवर्सी हो। ये सब लोग तुष्टिकरण की राजनीति के पोषक हैं। देश के अंदर जितना बिखराव और अलगाव ये लोग पैदा कर रहे हैं, उतना कोई और नहीं करता। 
विज्ञापन


इंदौर प्रवास पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोग, गांधी परिवार टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं। सबसे पहले राहुल गांधी ही कन्हैया कुमार से मिलने गए थे। फिर केजरीवाल गए थे। ये सब कम्युनिस्ट विचारधारा के लोग हैं। ये चाहते है कि देश जातियों में बंट जाए। हिन्दू शब्द विलोपित हो जाए। हिन्दू धर्म की आस्थाएं खंडित हो जाएं। ये देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय पर भी साधा निशाना 
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर की गई टिप्पणी पर भी डॉ. मिश्रा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह लादेन जी, ओसामा जी, बाटला हाउस पर बोलकर प्रेम पैदा करते हैं। उज्जैन में दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बल्कि काजी साहब जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे। ये दिग्विजय सिंह और सलमान खुर्शीद जान-बूझकर ऐसा करते है। इसी वजह से जनता इन्हें हर बार समेट देती है और दो-तिहाई सीटें इनके खिलाफ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनजातीय महासम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा
डॉ. मिश्रा इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। इस नाते उन्होंने गुरुवार को भोपाल में 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय महासम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में बताया गया कि राज्य स्तरीय होमगार्ड मुख्यालय  में कंट्रोल रूम रहेगा। कंट्रोल रूम द्वारा जिले के वाहनों की उपलब्धता, समन्वय व सहायता, आने-जाने की स्थिति, ठहरने की स्थिति आदि की जानकारी दी जाएगी। जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम में पल पल की जानकारी अपडेट होगी। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद गृह मंत्री ने कहा कि सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed