फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: renowned stage artist Professor Sanjay Jain is no more 

इंदौरः कलाजगत पर वज्रपात, ख्यात रंगकर्मी प्रोफेसर संजय जैन का निधन

Thu, 11 Jun 2020 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Jun 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Indore: renowned stage artist Professor Sanjay Jain is no more 
ख्यात रंगकर्मी प्रोफेसर संजय जैन - फोटो : अमर उजाला

शहर के ख्यात रंगकर्मी और जीएसीसी कॉलेज में पोलिटिकल साइंस के प्रोफेसर डॉ संजय जैन का निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वे टी चोईथराम अस्पताल में दाखिल थे। उनका असामयिक निधन एक तरह से शहर के कलाजगत पर वज्रपात समान है। 

विज्ञापन


सुदामानगर निवासी डॉ जैन के परिवार में पत्नी और एक पुत्र है (जो पुणे में इंजीनियर है लेकिन लॉकडाउन के कारण इंदौर में ही है)। डॉ संजय जैन ने हाल ही में डॉ धर्मवीर भारती के लिखे नाटक पर लघु फिल्म 'आवाज' का निर्देशन-अभिनय किया था। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते उनकी यह फिल्म कलाकर्म से जुड़े वर्ग ने खूब पसंद की थी। इंदौर थियेटर के सुशील गोयल के मुताबिक डॉ जैन के मुंबई निवासी एक रिश्तेदार आए थे, जो जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे ठीक हो गए और उनके संपर्क में आए जैन की तबीयत बिगड़ती गई। दशकों से नाट्यभारती से जुड़े रहे डॉ जैन देअविवि की यूथ फेस्टिवल टीम के को-ऑर्डिनेटर भी रहे तब टीम विजेता रही थी। 


देश के विवि की मूक कोर्ट में उनके निर्देशन में ही इंदौर टीम को प्रथम पुरस्कार मिला था।क्रिश्चियन कॉलेज के स्टूडेंट रहे संजय जैन के निर्देशन में कई छात्रों ने पीएचडी भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed