इंदौरः इंसानियत हुई शर्मसार, 87 साल के बुजुर्ग के शव को चूहों ने कुतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के एक अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के यूनीक अस्पताल में 87 साल के बुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई। उन्हें तीन दिन पहले (17 सितंबर को) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शव को जगह-जगह चूहों ने कुतरा
परिजन के मुताबिक, बुजुर्ग का कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा था। रविवार रात करीब तीन बजे उनकी मौत की सूचना दी गई। कहा गया कि निगम की गाड़ी उन्हें अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाएगी। जब हम दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंचे तो हमने देखा कि शव को जगह-जगह चूहों ने कुतर रखा है। हमने प्रबंधन से बात की तो उनका कहना था कि हमसे गलती हो गई।
अस्पताल ने शव को रखने में दिखाई लापरवाही
परिजन का आरोप है कि अस्पताल ने शव को रखने में लापरवाही दिखाई। पूरी बॉडी को चूहों ने कुतर दिया। परिजन को शव तभी सौंपा गया, जब उन्होंने एक लाख का बिल चुका दिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
जब अस्पताल पहुंचे तो एक लाख से ज्यादा का बिल थमा दिया
इस मामले में परिजन प्राची जैन का कहना है, 'जब अस्पताल पहुंचे तो एक लाख से ज्यादा का बिल थमा दिया गया। बिल जमा करने के बाद शव दिया गया। शव देखकर तो हमारे होश उड़ गए। चेहरे और पैर में गंभीर घाव थे। अस्पताल प्रबंधन ने शव को कहीं ऐसी जगह पटक दिया था, जहां चूहों ने कुतर दिया। आंख पर गंभीर घाव हो गया था।
आक्रोशित परिजन ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
आक्रोशित परिजन ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। वहीं, इस मामले में कोरोना नोडल अधिकारी ए मालाकर ने कहा, 'यूनिक अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के शव को चूहों ने कुतर दिया। लापरवाही के खिलाफ जांच शुरू हो गई है और कार्रवाई की जाएगी।'
Madhya Pradesh: Family of dead #COVID19 patient gathers outside hospital alleging damage to body
— ANI (@ANI) September 21, 2020
"A COVID positive body in Unique Hospital, was damaged by rats. A probe into has started & action will be taken against negligent," says Dr A Malakar, Nodal Officer COVID19, Indore pic.twitter.com/QMuSVwRT9w
