फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore rape case police did not helped friendly victim girl family

इंदौर रेप केस: बच्ची की तलाश में पुलिस स्टेशन पहुंचे परिजनों को लौटाया, कहा- सुबह आना

Sat, 21 Apr 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 21 Apr 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
indore rape case police did not helped friendly victim girl family

मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा में चार महीने की बच्ची का रेप करके उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी बच्ची के परिजनों का जानकार ही है, जिसने उसे अगवा करके अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


उसने पहले बच्ची का रेप किया फिर उसे जमीन पर पटक पटक जान से मार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कई लापरवाहियां बरती गई हैं। 
विज्ञापन


पहला यह की आरोपी बच्ची के माता-पिता के साथ वारदात की रात झगड़ा कर चुका था। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामले को वहीं रफा-दफा कर गई। अगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेती तो बच्ची अभी जिंदा होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा यह की बच्ची के लापता होने की शिकायत पर तत्काल कदम नहीं उठाए गए। आरोपी सुबह करीब 4.45 बजे बच्ची को घर में से अगवा करके ले गया, लेकिन 5 बजे जब मां की आंख खुली तो उसने बच्ची को अपने पास नहीं पाया। तलाश करते-करते लाचार परिजन मदद के लिए थाने पहुंचे। वहां पहुंच कर मौजूद जवान ने उनसे कहा कि साहब नहीं है, अपनी शिकायत लेकर सुबह आना।

इसके बाद सुबह करीब 12.30 बजे एक बिल्डिंग की बेसमेंट में मासूम की लाश बरामद हुई। लाश की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हुई और कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर बार एसोसिएशन ने घिनौने अपराध पर नाराजगी जताते हुए फैसला लिया है कि कोई भी वकील कोर्ट में आरोपी की पैरवी नहीं करेगा।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed