{"_id":"624951a9162a514c66165801","slug":"indore-rape-by-taking-a-student-hostage-in-hotel-room-making-obscene-photo-video-and-sent-it-to-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: होटल के कमरे में छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर भेज दिए पिता को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: होटल के कमरे में छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर भेज दिए पिता को
Sun, 03 Apr 2022 01:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:20 PM IST
सार
शहर के भंवरकुआं क्षेत्र की होटल में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि जयपुर के छात्र ने छात्रा को होटल में तीन दिन तक बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो वीडियो बनाकर पिता को भेज दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के भंवरकुआं क्षेत्र की होटल में छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जयपुर के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि छात्र ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर पिता को भेज दिए थे।
पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर जयपुर के वैशाली नगर में रहने वाले आरोपी गौरव गुलचारिया के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भंवरकुआं के होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। कुछ समय पहले मैसेजिंग एप के माध्यम से युवक के संपर्क में आई थी। शुरुआत में तो युवक ने सामान्य बातचीत की लेकिन बाद में अश्लील बातें करने लगा। 11 मार्च को युवक इंदौर आया और भंवरकुआं क्षेत्र में ओयो होटल 105 इमरलैंड का कमरा बुक किया। यहां उसे बुलाया और बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बनाए। बाद में जब युवती अपने घर पहुंची तो उसका व्यवहार बदला हुआ देखकर घरवालों को शंका हुई। उससे पूछा तो उसने पूरी घटना बता दी। युवती के पिता ने युवक से बात की तो उनको भी धमकी देने लगा और बाद में पिता के मोबाइल पर युवती के अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।