{"_id":"5adb0a364f1c1b87098b5a17","slug":"indore-rape-bar-association-decides-to-not-represent-any-rape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर रेप कांड: बार एसोसिएशन का फैसला, नहीं लड़ेंगे बलात्कारियों का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर रेप कांड: बार एसोसिएशन का फैसला, नहीं लड़ेंगे बलात्कारियों का केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Sat, 21 Apr 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में चार महीने की बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या करने के मामले में बार एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि वह कोर्ट में किसी भी बलात्कार आरोपी की पैरवी नहीं करेगी। इस मामले में एक रिश्तेदार ने ही बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसे जमीन पर पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि शव को कब्जे में करने पहुंचे पुलिसवालों के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई, जब उन्होंने मासूम की हालत देखी। दूसरी ओर मां और परिजन बच्ची के साथ हुए हादसे पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों ने आपबीती सुनाते करते हुए पूरा घटनाक्रम बयां किया है। शुक्रवार सुबह करीब 12.30 बजे अपार्टमेंट के बेसमेंट में 4 महीने का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
दरिंदगी का खुलासा उस वक्त हुआ जब अपार्टमेंट का कर्मचारी बेसमेंट में किसी काम से गया। उसने बेसमेंट की सीढ़ियों को खून से सना हुआ पाया। जैसे ही उसने बेसमेंट में एंट्री की तो बच्ची का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था, जो कि अर्धनग्न हालत में था। दरअसल, आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है और वह उस रात उनके घर में ही ठहरा हुआ था। इस दौरान घर में बच्ची के माता-पिता और उसका मामा भी मौजूद था।
विज्ञापन
बच्ची के मामा ने बताया कि उस रात जीजा और उनके दोस्त की किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात में करीब 3 बजे बच्ची रोने लगी, तो मां ने उसे दूध पिलाकर फिर सुला दिया। इस बीच पिता का दोस्त करीब 4.45 बजे उठा और बच्ची को कंधे पर लगाकर वहां से ले गया। यहां से वो श्रीनाथ मार्केट बच्ची को ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम पर जमीन पर पटक पटककर मार दिया।
सतर्कता रखें माता-पिता
इस तरह के अपराधी सामान्यतः पिडोफेलिया नामक बीमारी से पीड़ित होते हैं। ये लोग बच्चों में कुछ ज्यादा ही रुचि लेते हैं। ऐसे लोगों की पहचान और इलाज दोनों ही मुश्किल है। माता-पिता सतर्कता रखें और बच्चों के आसपास घूमने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखें। डॉ. उज्ज्वल सरदेसाई, मनोचिकित्सक।
Indore rape and murder case of a girl under one year of age: Indore Bar Association decides to not represent any rape accused. #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) April 21, 2018
