फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Prisoner who is serving sentence in murder case absconded, also took handcuffs along

इंदौर: हत्या के प्रकरण में सजा काट रहा कैदी फरार, हथकड़ी भी ले गया साथ

Sat, 13 Nov 2021 01:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 Nov 2021 01:22 PM IST
सार

इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज कराने के बाद हत्या का दोषी पुलिसकर्मी को चकमा देकर भाग निकला।  

विज्ञापन
Indore: Prisoner who is serving sentence in murder case absconded, also took handcuffs along
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी को अस्पताल ले जाना पुलिस को भारी पड़ गया। कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कैदी का नाम जामसिंह भील है। वह खरगोन जिले के मंडलेश्वर में हत्या के मामले में सजा काट रहा था। शुक्रवार को उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया। यहां जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद डॉक्टर छुट्टी का सर्टिफिकेट बना रहे थे। सिपाही जगदीश कैदी के पास ही था। इस बीच भीड़ बढ़ गई तो कैदी सिपाही की आंखों में धूल झोंकते हुए हथकड़ी सहित भाग गया। सिपाही ने जब कैदी को करीब नहीं देखा तो उसके पसीने छूट गए। बाद में उसने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सिपाही को निलंबित किया गया है। पुलिस ने फरार कैदी को तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed