{"_id":"629deab093aed03c781400e3","slug":"indore-police-student-brutally-beaten-up-in-ti-s-cabin-at-vijay-nagar-police-station-accused-of-taking-money-ti-denies-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Police: विजय नगर थाने में टीआई के केबिन में छात्र को बेरहमी से पीटा, रुपये लेने के आरोप, टीआई ने आरोपों से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Police: विजय नगर थाने में टीआई के केबिन में छात्र को बेरहमी से पीटा, रुपये लेने के आरोप, टीआई ने आरोपों से किया इंकार
Mon, 06 Jun 2022 05:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:23 PM IST
सार
इंदौर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। विजय नगर थाने में टीआई के केबिन में छात्र को बेरहमी से पीटने के आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि डीजल चोरी के आरोप में छात्र को पीटा गया और रुपये लेने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इतना पीटा की पैरों पड़ गए निशान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर के विजय नगर पुलिस थाने में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। आरोप है कि थाना प्रभारी के केबिन में एक छात्र को पुलिसवालों ने प्लास्टिक के पाइप से पीटा। बेरहमी से मारपीट की गई। रुपये लेने के बाद छात्र को छोड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक छात्र का नाम मोहित पिता विनोद देवलिया (26) है। वह एमकॉम का विद्यार्थी है। विजय नगर में मोहित ट्रैवल्स नामक एजेंसी है। उसकी दुकान के बाहर डिब्बों में डीजल भरा था। मोहित को परिवार के साथ बाहर जाना था इसलिए यह डीजल रखा हुआ था, इसी बीच संबंधित बीट के पुलिस जवान पहुंचे और दुकान में तलाशी ली। वहां से 25 लीटर जब्त किया। पुलिस जवान राजू और अजय मोहित को विजय नगर थाने लेकर गए और फिर टीआई के केबिन में उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा। उससे रुपये भी लिए और फिर बाद में छोड़ दिया गया। इस मामले में आरोप लगे हैं कि मारपीट करने के बाद जवानों ने मोहित के पिता विनोद देवलिया को फोन लगाया और कहा कि मोहित को हमने डीजल चोरी में गिरफ्तार किया है। पिता का आरोप है कि उन्हें धमकी दी कि बेटे को मादक पदार्थों की तस्करी में उलझा देंगे। बेटा भी रोते हुए पिता से कह रहा था कि उसे बचा लो। पिता ने बेटे को बचाने के लिए बैंक के एटीएम से 30 हजार रुपये निकाले और पुलिस जवानों को दिए। इसके बाद बेटे को छोड़ा। बताया गया कि पहले 50 हजार रुपये मांगे गए थे लेकिन 30 हजार में बात बन गई। इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र तक पहुंची है। उन्होंने जांच की बात कही है। इधर टीआई रविंद्र गुर्जर ने सारे आरोप गलत बताए हैं और कहा कि थाने में मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।