फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Police confronts dacoits, dacoits ran away by pelting stones at jawans, rifles also snatched... injured jawan admitted to hospital

इंदौर: पुलिस का डकैतों से सामना, जवानों पर पथराव कर भागे डकैत, रायफल भी छीनी...घायल जवान अस्पताल में भर्ती

Thu, 06 Jan 2022 05:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 05:56 PM IST
सार

कॉलोनी में वारदात करने पहुंचे डकैतों ने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा। पुलिस ने पहुंची तो पुलिस जवानों पर भी पथराव कर दिया। एक जवान घायल हुआ है। जवान से रायफल छीनकर भी ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 

विज्ञापन
Indore: Police confronts dacoits, dacoits ran away by pelting stones at jawans, rifles also snatched... injured jawan admitted to hospital
अस्पताल में भर्ती घायल जवान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉलोनी में वारदात करने पहुंचे डकैतों ने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा। पुलिस ने पहुंची तो पुलिस जवानों पर भी पथराव कर दिया। एक जवान घायल हुआ है। जवान से रायफल छीनकर भी ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात को बड़गोदा क्षेत्र में घटना हुई। बताया जा रहा है कि कुछ डकैत वारदात की नीयत से कर्नल एकेडमी के पास सिग्नल विहार में घुसे। कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड से उनका सामना हुआ तो गार्ड की बंदूक छीन ले गए। इसके बाद गवली पलासिया के करीब एसएएफ के जवानों पर पथराव कर दिया और पिटाई भी की। जवान की रायफल नीचे गिर गई तो उसे उठाकर ले गए। पुलिस के अनुसार देर रात दो बजे वायरलैस पर सूचना मिली थी कि सिग्नल विहार कॉलोनी में चोर घुस आए हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो उससे मारपीट की। इसके बाद उसकी बंदूक छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद गश्ती दल को अलर्ट किया गया। गवली पलासिया के पास एसएएफ के जवान ड्यूटी कर रहे थे। यहां उन्होंने दो बदमाशों को देखा। जवान कुछ कर पाते इसके पहले ही बदमाशों ने पथराव कर दिया। पिटाई भी की। इस दौरान जवान की रायफल नीचे गिर गई तो बदमाश उसे छीनकर ले गए। दोनों जवान घायल हुए। एक को ज्यादा चोट आई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना के बाद गुरुवार सुबह ग्रामीण एसपी भगत सिंह विरदे, एएसपी पुनीत गेहलोद और महू, मानपुर, सिमरोल थाने का बल पहुंचा। जंगल में डकैतों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ कर रही है। गार्ड  ने बताया कि डकैतों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed