फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Poet Sattan said - If the whole country can stand together to build a temple, then the whole city will stand to save the temple of Indore...

इंदौर: कवि सत्तन बोले- एक मंदिर को बनाने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो सकता है तो इंदौर के मंदिर बचाने के लिए पूरा शहर खड़ा होगा...

Chandraprakash Sharma चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:08 PM IST
सार

इंदौर के मल्हारगंज में स्थित छोटा गणपति को बचाने के लिए लोग आगे आए हैं। पूर्व विधायक व कवि पं. सत्यनारायण सत्तन समेत भाजपा व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर एक ईंट भी हटाई तो अंजाम बुरा होगा। 

विज्ञापन
Indore: Poet Sattan said - If the whole country can stand together to build a temple, then the whole city will stand to save the temple of Indore...
मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते कवि सत्तन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के मल्हारगंज स्थित छोटा गणपति मंदिर को बचाने के लिए हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोला है। तीखे तेवर रखने वाले पूर्व विधायक व कवि सत्यनारायण सत्तन की अगुवाई में लोगों ने मंदिर के बाहर प्रदर्शन। सत्तन गुरु ने कहा कि मंदिर बचाने के लिए शहर के जनप्रतिनिधियों से आगे आने की अपील की। यह भी कहा कि अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाना कठिन होता है। 
विज्ञापन


बता दें कि करीब ढाई सौ साल पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर को स्मार्ट सिटी के तहत रोड चौड़ीकरण के चलते हटाने की तैयारी कर ली गई है। कई दिनों से यह घटनाक्रम चल रहा है। मंदिर के पुजारी, ट्रस्टी व श्रद्धालुओं ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद कवि सत्तन गुरु सहित भाजपा कार्यकर्ता व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गुरुवार को मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के बाहर बैठकर धरना दिया। प्रशासन को चेतावनी भी दी कि अगर मंदिर की एक ईंट भी हटाई गई तो अंजाम बुरा होगा। कवि सत्तन ने कहा कि यह ढाई सौ साल पुराना मंदिर है। इससे ढाई सौ साल की आस्था जुड़ी है। इंदौर को सुंदर बनाने के लिए मंदिर को असुंदर बनाने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम इंदौर की खूबसूरती बिगाड़ने का काम कर रहा है। एक मंदिर को बनाने के लिए जब पूरा देश एक साथ खड़ा हो सकता है तो इंदौर के मंदिर बचाने के लिए पूरा शहर खड़ा होगा। अभी तो केवल मंदिर के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है और जरूरत पड़ी तो इसके लिए उग्र आंदोलन भी किया जाएगा लेकिन मंदिर को क्षति नहीं पहुंचने दी जाएगी यह हमारा दुर्भाग्य है कि हमारी ही सरकार में अधिकारी हम पर चढ़ाई कर रहे हैं। यह मंदिर शास्त्रोक्त सम्मति से निर्मित है। इसे बाप-बेटे के मंदिर के रूप में जाना जाता है। आज श्रीगणेश का नाम लेकर ही इस लड़ाई का श्रीगणेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed