{"_id":"618f9e7c153e1a5030278fdf","slug":"indore-planning-to-rob-petrol-pump-with-pistol-knife-and-rod-police-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पिस्टल, चाकू और रॉड लेकर बना रहे थे पेट्रोल पंप लूटने की योजना, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पिस्टल, चाकू और रॉड लेकर बना रहे थे पेट्रोल पंप लूटने की योजना, पुलिस ने पकड़ा
Sat, 13 Nov 2021 04:46 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 13 Nov 2021 04:46 PM IST
सार
इंदौर में पिस्टल, चाकू और रॉड के साथ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक ये लोग पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
demo
विस्तार
पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू व लोहे की रॉड बरामद हुई है। आरोपी लिस्टेड बदमाश हैं, जिनके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं।
खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहीद पेट्रोल पंप के समीप निर्माणाधीन दस्तूर गार्डन के पास कुछ लोग पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम पहुंची और घेराबंदी की। आरिफ उज्जैनी पिता अब्दुल हमीद निवासी खजराना इंदौर, तौफीक पिता मोहम्मद साबिर निवासी कोहिनूर कॉलोनी इंदौर, शेख शाकिर पिता शेख खलील निवासी ममता कॉलोनी खजराना इंदौर, बाबर पिता दिलावर निवासी गांधीग्राम संजीव नगर खजराना इंदौर को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चाकू व लोहे की रॉड जब्त की गई।
अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए दो बदमाश
बदमाशों ने बताया कि उनके साथ शादाब उर्फ लंगड़ा निवासी खजराना व इसरार उर्फ गब्बा निवासी खजराना इंदौर थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस द्वारा फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश जारी है। सभी बदमाश थाना खजराना के सूचीबद्ध बदमाश है, जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपियों ने बताया कि वे पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे, इसके चलते एक जगह एकत्र हुए थे।