{"_id":"621615ea05ec15442240b9ac","slug":"indore-passengers-going-to-dubai-will-not-have-to-undergo-rapid-pcr-test-it-was-mandatory-till-a-few-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: दुबई जाने वाले यात्रियों को नहीं करवानी पड़ेगी रैपिड पीसीआर जांच, कुछ दिन पहले तक थी अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: दुबई जाने वाले यात्रियों को नहीं करवानी पड़ेगी रैपिड पीसीआर जांच, कुछ दिन पहले तक थी अनिवार्य
Wed, 23 Feb 2022 04:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 04:39 PM IST
सार
इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाले यात्रियों को अब रैपिड पीसीआर जांच नहीं करवानी पड़ेगी। दुबई सरकार ने इसकी बाध्यता खत्म कर दी है। ट्रैवल एजेंटों ने इस बारे में यात्रियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब उनको एयरपोर्ट पर रैपिड पीसीआर जांच नहीं करवानी पड़ेगी। इस बारे में संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने जानकारी दी है, जिसके बाद ट्रैवल एजेंटों ने अपने यात्रियों को इस बारे में बता दिया है।
दरअसल इंदौर एयरपोर्ट से प्रति बुधवार दुबई के लिए फ्लाइट जाती है। भारत से दुबई जाने वाले यात्रियों को यात्रा के 48 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर जांच करवानी होती थी। साथ ही यात्रा के छह घंटे पहले एयरपोर्ट पर ही उनकी रैपिड पीसीआर जांच भी होती है। इसके लिए यात्रियों को शुरू में 3350 रुपये तक का शुल्क देना होता था। बाद में यह शुल्क घटाकर 2900 रुपये कर दिया गया था। अब इस रैपिड पीसीआर जांच की जरूरत नहीं रहेगी। कई बार ऐसा भी हुआ जब यात्री 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर की नेगेटिव जांच रिपोर्ट लेकर एयरपोर्ट आए और यहां पर की गई रैपिड पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। ऐसे यात्रियों को यात्रा नहीं करने दी जाती थी। अब दुबई जाने वाले यात्रियों को रैपिड पीसीआर जांच से नहीं गुजरना होगा। इस बारे में संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने घोषणा की है, जिसके बाद ट्रैवल एजेंटों ने यात्रियों को इसकी जानकारी दी है।