फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Passengers are not getting in the flight coming from Dubai to Indore, fare equal to domestic flight

Indore-Dubai Flight: दुबई से इंदौर आने वाली उड़ान में नहीं मिल रहे यात्री, किराया हुआ घरेलू उड़ान के बराबर

Tue, 28 Dec 2021 03:41 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 28 Dec 2021 03:41 PM IST
सार

इंदौर से दुबई के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान में दुबई जाने के लिए तो विमान में सभी सीटें फुल हो चुकी है लेकिन वापसी में यात्री नहीं है। इसके चलते किराया बेहद कम हो गया है। 7200 रुपये में दुबई से इंदौर आया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Indore: Passengers are not getting in the flight coming from Dubai to Indore, fare equal to domestic flight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सितंबर में इंदौर से दुबई के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान इस साल आखिरी बार बुधवार को रवाना होगी। हैरत इस बात की है कि दुबई जाने के लिए तो विमान में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं, लेकिन वापसी में यात्री नहीं हैं। इसके चलते किराया बेहद कम हो गया है। 7200 रुपये में दुबई से इंदौर आया जा सकेगा। यह किराया घरेलू उड़ान के किराए के बराबर है।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस साल सिंतबर में दुबई के लिए सीधी उड़ान शुरू की गई है। प्रति बुधवार को उड़ान रवाना होती है। इस साल के आखिरी बुधवार को उड़ान रवाना होगी। इसके लिए सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। हालांकि दुबई से इंदौर आने के लिए यात्री नहीं हैं। इसके चलते विमान का किराया काफी कम हो गया है। किसी घरेलू उड़ान के किराए में ही दुबई से इंदौर आया जा सकेगा। यह किराया 7200 रुपये तक है। इस उड़ान को शुरुआत से ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और इंदौर से जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अच्छी रहती है। इसके चलते सीटें भरी रहती हैं। वापसी में भी यही हाल रहते हैं। महंगे दामों में यात्रियों ने टिकट बुक करवाई थी। किसी समय 27 हजार रुपये किराया था, लेकिन 29 सितंबर को जो उड़ान दुबई से इंदौर आएगी उसका किराया मात्र 7200 रुपये है। इसके पीछे कहा जा रहा है कि अमूमन नया साल मनाने के लिए लोग दुबई जाते हैं इस कारण जाने में सीटें फुल रहती हैं, लेकिन वापसी में यात्री कम रहते हैं। इसके चलते इस बार किराया काफी कम हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed