फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Pakistani citizen made Aadhaar and PAN card by calling himself Indian

इंदौरः पाकिस्तानी नागरिक ने खुद को भारतीय बताते हुए बनवा लिए आधार और पैन कार्ड 

Mon, 29 Jun 2020 03:24 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 29 Jun 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Indore Pakistani citizen made Aadhaar and PAN card by calling himself Indian
आधार-पैन कार्ड - फोटो : अमर उजाला

वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने एक स्थानीय अदालत को बताया है कि एक पाकिस्तानी नागरिक ने खुद को भारतीय बताते हुए आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवा लिए हैं। पान मसाला के अवैध कारोबार के जरिये आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित जीएसटी चोरी में शामिल एक पाकिस्तानी नागरिक आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे अहम दस्तावेज बनवा लिए हैं।

विज्ञापन


डीजीजीआई के एक अधिकारी ने कथित पाकिस्तानी नागरिक संजय माटा (33) की जमानत याचिका पर अपर सत्र न्यायाधीश यतीन्द्र कुमार गुरु के सामने कल रविवार को सुनवाई के दौरान लिखित आपत्ति पेश करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


माटा को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) चोरी के बड़े गिरोह में शामिल होने के आरोप में दो जून को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत के तहत एक स्थानीय जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद माटा को जमानत का लाभ देने से इनकार करते हुए उसकी अर्जी खारिज कर दी।

अदालत में माटा की जमानत याचिका पर डीजीजीआई की आपत्ति में कहा गया कि माटा पाकिस्तान नागरिक है। लेकिन उसने स्वयं को भारतीय नागरिक बताते हुए न केवल पैन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर लिया है, बल्कि झूठे दस्तावेजों के आधार पर अपनी फर्म का जीएसटी पंजीयन भी करा लिया है।

डीजीजीआई के मुताबिक जांच में पता चला है कि माटा ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पान मसाला के बिना जीएसटी बिल के कारोबार के जरिये 8.04 करोड़ रुपये की कथित कर चोरी की है।डीजीजीआई की ओर से यह भी कहा गया कि अगर माटा को जमानत का लाभ दिया गया, तो वह पाकिस्तान भाग सकता है और सबूतों को नष्ट करते हुए अनुसंधान में बाधा पहुंचा सकता है।


उधर, माटा की ओर से मामले में उसकी गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देते हुए अदालत में कहा गया कि उसके ठिकानों पर डीजीजीआई के छापों के दौरान सीजीएसटी अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया और उसके कारोबारी प्रतिष्ठान व घर में बनाया गया पंचनामा गैरकानूनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed