फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Now the fire in the oil shop, people came out of the other house with the help of the roof

इंदौर: अब ऑइल दुकान में लगी आग, छत के सहारे दूसरे मकान से बाहर आए लोग

Wed, 03 Nov 2021 02:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 03 Nov 2021 02:48 PM IST
सार

इंदौर के पाटनीपुरा इलाके में एक तेल की दुकान पर आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। 

विज्ञापन
Indore: Now the fire in the oil shop, people came out of the other house with the help of the roof
इंदौर के पाटनीपुरा इलाके में तेल दुकान पर लगी आग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में बीते कुछ दिनों से आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहले इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स में आग लगी तो बाद में राजबाड़ा क्षेत्र में कपड़े की दुकान में। अब ऑइल की दुकान में आग लगी। हालांकि,  घरवालों की सूजबूझ से बड़ा हादसा टल गया और दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर के पाटनीपुरा में हादसा हुआ। यहां मनीष साहू की ऑइल की दुकान में आग लगी। जिस जगह दुकान है उसकी ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। घटना के वक्त पहली मंजिल पर दुकान मालिक का परिवार था और छत पर महिलाएं व बच्चे थे। आग लगते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची लेकिन परिवार वालों की सूजबूझ काम आई। वे सभी छत पर पहुंचे और छत से लगे दूसरे मकान में पहुंचे। इस तरह दिक्कत नहीं हुई। बाद में दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में दो टैेंक पानी और फोम का उपयोग किया गया। 
विज्ञापन


दुकान व घर का सामान जला
आग लगने के कारण परिवार तो सकुशल बच गया लेकिन आग की लपटों में दुकान व उसमें रखा सामान जल गया। गृहस्थी के सामान में भी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि किसी चिंगारी की वजह से हादसा हुआ है। चिंगारी ऑइल के संपर्क में आई और आग का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed