{"_id":"62542394963c3c5f60008b2a","slug":"indore-now-indore-came-first-in-the-matter-of-supplying-water-to-the-houses-water-from-the-tap-was-delivered-to-every-house-of-905-villages-of-the-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: अब घरों में जल पहुंचाने के मामले में अव्वल आया इंदौर, संभाग के 905 गांवों के हर घर में पहुंचाया नल से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: अब घरों में जल पहुंचाने के मामले में अव्वल आया इंदौर, संभाग के 905 गांवों के हर घर में पहुंचाया नल से पानी
Mon, 11 Apr 2022 06:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:18 PM IST
सार
घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने वाला इंदौर संभाग मप्र में पहले नंबर पर आया है। जल जीवन मिशन के तहत संभाग के 905 गांवों में हर घर में नल से पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
घरों में नल पहुंचाने की योजना के क्रियान्वयन में इंदौर संभाग पूरे प्रदेश में नंबर वन बना है। योजना के तहत इंदौर संभाग के 905 गांवों में हर घर में नल से पानी पहुंचने लगा है। जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल मुहैया करवाने के लिए यह काम किया जा रहा है।
संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर संभाग के ही बुरहानपुर को शत-प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचाने वाला जिला घोषित किया था। बुरहानपुर जिला शत-प्रतिशत ग्रामों में नल से जल उपलब्ध कराने वाला प्रदेश का पहला जिला घोषित हो चुका है। प्रदेश में संचालित जल-प्रदाय योजनाओं के कार्यों से अब तक चार हजार 258 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में जलापूर्ति की जा चुकी है। मिशन में इंदौर संभाग 905 गांवों के हर घर में नल से पानी मुहैया करवाकर प्रदेश में अग्रणी है। सीहोर जिला भी 258 ग्रामों के हर घर में जल पहुंचाकर पहले स्थान पर है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में मिशन के कार्य जून 2020 से प्रारंभ किए गए थे। बीते वर्ष 2020-21 और 2021-22 में 48 लाख 69 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के 4 हजार 258 गांव ऐसे हैं, जिनके हर परिवार तक नल कनेक्शन से जल की पूर्ति की जा चुकी है। मिशन में शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक जल पहुंचाने वाले ग्रामों की संभागवार प्रगति में इंदौर संभाग के 905, उज्जैन के 754, भोपाल के 668, जबलपुर के 497, होशंगाबाद के 362, ग्वालियर के 327, सागर के 295, शहडोल के 159, मुरैना (चंबल) 151 और रीवा संभाग के 140 ग्राम शामिल हैं। दूसरी तरफ जल संरक्षण के लिए प्रदेश में 11 अप्रैल को जल अभिषेक अभियान के कार्यों की शुरुआत जिला, जनपद और ग्राम स्तर पर होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामीणजन की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर ग्राम पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 12 बजे से रायसेन से लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन कर जल संरक्षण एवं भूजल कार्यों का शुभारंभ होगा। इस दिन जल संरक्षण का कोई एक कार्य लिया जाकर जल यात्रा वहां से प्रारंभ कर पंचायत तक निकाली जाएगी। लाइव प्रसारण के पहले पंचायत पर ग्राम सभा की जाएगी। ग्राम सभा में जल संरक्षण एवं भू संवर्धन कार्यो का चयन कर कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।