फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Women snatched the happiness of a pregnant woman, pushed her to such an extent that she had an abortion, the life of a woman survived the operation

Indore News: महिलाओं ने छीन ली गर्भवती महिला की खुशियां, ऐसा धक्का दिया कि हो गया गर्भपात, ऑपरेशन से बची महिला की जान

Tue, 07 Jun 2022 11:46 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 11:46 AM IST
सार

मप्र के इंदौर में महिलाओं के बीच हुआ विवाद एक महिला को इतना भारी पड़ा कि उसकी खुशियां छीन गई। तीन महिलाओं ने गर्भवती महिला को धक्का दिया जिससे गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। महिला की भी जान पर बन आई। 

विज्ञापन
Indore News: Women snatched the happiness of a pregnant woman, pushed her to such an extent that she had an abortion, the life of a woman survived the operation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानी भरने का विवाद एक गर्भवती महिला को इतना भारी पड़ा कि 12 साल से जिस खुशी की उम्मीद थी वह टूट गई। महिलाओं ने विवाद के बाद झूमाझटकी की और धक्का दे दिया। इससे गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। उसकी भी जान पर बन पर आई। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला की जान बचाई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला खातीपुरा का है। यहां रहने वाली कुसुम वर्मा ने बताया कि 31 मई की रात को विवाद में रानीबाई, उसकी बहू विनीता और देवरानी आरती ने उसके साथ झूमाझटकी की थी। धक्का लगने से वह गिर गई। इस दौरान उसे दर्द हुआ, लेकिन वह सहन कर गई। 4 जून की रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी। पति नरेन्द्र वर्मा उसे बापट चौराहा स्थित नाहर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद गर्भ में जुड़वां बच्चों की मौत की बात सामने आई। पति नरेन्द्र ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाएं उनकी पड़ोसी हैं। जो आएदिन घर के बाहर पानी फेंक दिया करती थीं। 31 मई की रात उनकी 65 साल की दादी राजकुमारी उर्फ रंजन पैदल घर आ रही थी। पानी फैला होने के चलते उनका पैर फिसल गया। जिसे लेकर छोटे भाई सुरेन्द्र की पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इस दौरान विवाद में तीनों महिलाएं आईं और दरवाजे के यहां खड़ी पत्नी कुसुम के साथ धक्का-मुक्की कर उसे गिरा दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। नरेन्द्र ने बताया कि उसकी शादी 2008 में ललितपुर में हुई थी। उसका श्याम नगर में गैरेज है। लंबे समय तक बच्चे नहीं होने के कारण उपचार करवाया। इसके बाद पत्नी कुसुम गर्भवती हुई। वह उसका काफी ध्यान रख रहा था, लेकिन पड़ोसियों की हरकत से उसका 12 साल का इंतजार खत्म हो गया। मामले में डॉक्टरों की रिपोर्ट में चोट के चलते गर्भपात की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed