{"_id":"628cd452b880ae5d174ef03e","slug":"indore-news-narmada-project-controller-commits-suicide-wrote-i-am-stricken-with-my-body-no-one-should-be-harassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नर्मदा प्रोजेक्ट कंट्रोलर ने की आत्महत्या, लिखा- अपने शरीर से त्रस्त हो गया हूं, किसी को परेशान न किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नर्मदा प्रोजेक्ट कंट्रोलर ने की आत्महत्या, लिखा- अपने शरीर से त्रस्त हो गया हूं, किसी को परेशान न किया जाए
Tue, 24 May 2022 06:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 24 May 2022 06:19 PM IST
सार
इंदौर में नर्मदा प्रोजेक्ट कंट्रोलर ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा कि अपने शरीर से त्रस्त हो गया हूं, इसलिए यह कदम उठा रहा। उनकी पत्नी व बेटी का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। इसी के चलते वे तनाव में थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नर्मदा प्रोजेक्ट के कंट्रोलर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच की तो सुसाइड नोट मिला, इसमें लिखा है कि मैं अपने शरीर से त्रस्त हो गया हूं, इसलिए यह कर रहा हूं। किसी को परेशान न किया जाए।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम विजय पिता श्रीधर धर्माधिकारी (59) है। वे वीर सावरकर नगर में रहते थे। उनके भतीजे ने पुलिस को सूचना दी थी। जहरीला पदार्थ खाने के बाद विजय को निजी अस्पताल लाया गया था लेकिन इसके पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जब उनके मकान की तलाशी ली तो वहां जहर की पुड़िया मिली और सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा कि मैं विजय श्रीधर धर्माधिकारी यह लिख रहा हूं कि मेरा किसी से कोई झगड़ा नहीं है। न ही मेरा किसी से कोई लेना-देना है। मेरे ऊपर किसी का कोई दबाव नही है। मैं अपने शरीर से त्रस्त हूं इसलिए यह कार्य कर रहा हूं ..अत: मेरे जाने के बाद किसी को भी परेशान नहीं किया जाए। मृतक इंदौर में नर्मदा प्रोजेक्ट कंट्रोलर थे। करीब सात साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से विजय बहुत ही दुखी रहते थे। तीन साल पहले उनकी बेटी की भी मौत हो गई थी। बेटी की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा था। आशंका जताई जा रही है कि अकेलेपन और डिप्रेशन के चलते उन्होंने आत्महत्या की होगी।