फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: FIR against the doctor who grabbed the house of a widow, the woman got the property on the initiative of the collector

Indore News: विधवा महिला का मकान हड़पने वाले डॉक्टर पर करवाई एफआईआर, कलेक्टर की पहल पर महिला को मिली संपत्ति

Sat, 04 Jun 2022 07:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 07:31 PM IST
सार

कलेक्टर मनीष सिंह की पहल पर विधवा महिला को संपत्ति मिली। एक डॉक्टर ने संपत्ति पर कब्जा कर लिया था। प्रशासन तक शिकायत पहुंची तो डॉक्टर पर कार्रवाई हुई और महिला को संपत्ति दिलवाई।

विज्ञापन
Indore News: FIR against the doctor who grabbed the house of a widow, the woman got the property on the initiative of the collector
पीड़ित महिला को प्रशासन ने दिलवाया न्याय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलेक्टर मनीष सिंह की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा एक संवेदनशील पहल की गई है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित एक मकान को विधवा महिला से किराये पर लेकर उसे हड़पने वाले डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस डॉक्टर से संपत्ति को वापस लेकर खाली कराया गया तथा उसका कब्जा लिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम अंशुल खरे ने बताया कि कलेक्टर मनीष सिंह को पिछले दिनों जनसुनवाई में एक बुजुर्ग विधवा महिला भगवंती बाई ने शिकायत की थी। महिला ने बताया था कि एक मकान उसने क्षेत्र के डॉक्टर अनिल घई को किराये पर दिया था। कुछ समय किराया देने के बाद उसने किराया देना बंद कर दिया और उस पर लगभग 20 लाख रुपये बकाया हो गए। बार-बार बकाया राशि मांगने पर भी उसने यह राशि नहीं दी। उसके द्वारा हमेशा से अभद्र व्यवहार किया जाता रहा है। बताया गया है कि इस डॉक्टर के विरुद्ध भंवरकुआं थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में भी विभिन्न शिकायतों में जांचे लंबित हैं। खरे ने बताया कि जनसुनवाई में कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार भाड़ा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। सुनवाई कर आदेश पारित किया गया। इस आदेश के विरुद्ध उक्त डॉक्टर हाईकोर्ट में गए। हाई कोर्ट ने भी एसडीएम का आदेश यथावत रखा। इस आदेश के तहत शनिवार को जिला प्रशासन के अमले ने कार्रवाई करते हुए विवादित मकान को इस डॉक्टर से मुक्त करवाया और संपत्ति पीड़ित भगवंती बाई को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed