फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Congress placed a parrot over the PM's photo and expressed its opposition, saying - ED and CBI work at the behest of BJP

Indore News: कांग्रेस ने पीएम की फोटो के ऊपर रखा तोता और जताया विरोध, कहा-भाजपा के इशारे पर काम करती है ईडी व सीबीआई

Mon, 13 Jun 2022 04:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 04:48 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस विरोध कर रही है। इंदौर में शहर कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो के ऊपर तोता रखकर विरोध जताया। कहा कि ईडी और सीबीआई भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रही है। 

विज्ञापन
Indore News: Congress placed a parrot over the PM's photo and expressed its opposition, saying - ED and CBI work at the behest of BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के ऊपर रखा तोता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी को नोटिस मिलने का कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि ईडी व सीबीआई एजेंसियां भाजपा सरकार की कठपुतली है और उनके ही इशारे पर काम कर रही है। सोमवार को शहर कांग्रेस ने इसको लेकर सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
विज्ञापन

Indore News: Congress placed a parrot over the PM's photo and expressed its opposition, saying - ED and CBI work at the behest of BJP
इस तरह किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

गांधी भवन के सामने कांग्रेसजन एकत्र हुए। यहां बैनर-पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया और कहा कि जब भी कोई व्यक्ति भाजपा सरकार की नाकामियों को उजगार करता है, तो भाजपा सरकार षड्यंत्र कर जांच एजेंसी से फर्जी और झूठी कार्रवाई करके दबाव बनाने की कोशिश करती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज जनता की आवाज बन गए हैं। उनके द्वारा उठाए गए कई मुद्दों पर मोदी सरकार को जवाब देना भारी पड़ता है। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल व गिरीश जोशी ने बताया कि भाजपा सरकार ने अपने तोते ईडी के माध्यम से नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को नोटिस दिया , जबकि 8 साल से जांच में कुछ नहीं मिला। नेशनल हेराल्ड आजादी के आंदोलन के समय का अखबार है, जो अंग्रेजों के खिलाफ उस समय काम करता था। आज मोदी सरकार इसका बदला ले रही है। कांग्रेसियों ने सड़क पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो रखी और उसके ऊपर तोता रखकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed