फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: New disclosure in sex racket - The foreign girls who were caught turned out to be a boy, a girl became a girl after getting a sex change... the passport revealed

इंदौर: सेक्स रैकेट में नया खुलासा- जो विदेशी लड़कियां पकड़ाईं वे निकले लड़के, लिंग परिवर्तन करवाकर बनीं लड़की...पासपोर्ट से चला पता

Sat, 08 Jan 2022 01:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 01:26 PM IST
सार

शहर के विजय नगर इलाके में चल रहे स्पा सेंटर से पकड़ाए सेक्स रैकेट में नया खुलासा हुआ है। थाईलैंड की जो लड़कियां पकड़ाई हैं उनमें से चार असल में लड़के थे। लिंग परिवर्तन (सेक्स चेंज) करवाकर वे लड़कियां बनीं थी। इनके पासपोर्ट से इसका पता चला है। 
 

विज्ञापन
Indore: New disclosure in sex racket - The foreign girls who were caught turned out to be a boy, a girl became a girl after getting a sex change... the passport revealed
इस स्पा सेंटर पर हुई थी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के विजय नगर इलाके में चल रहे स्पा सेंटर से पकड़ाए सेक्स रैकेट में नया खुलासा हुआ है। थाईलैंड की जो लड़कियां पकड़ाई हैं उनमें से चार असल में लड़के थे। लिंग परिवर्तन (सेक्स चेंज) करवाकर वे लड़कियां बनीं थी। इनके पासपोर्ट से इसका पता चला है। पुलिस अब जांच कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल विजय नगर स्थित शगुन आर्केड की दूसरी मंजिल पर एटम्स सैलून एंड क्लीनिक स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। 18 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया था। इनमें 10 लड़कियां और 8 लड़के थे। स्पा सेंटर संचालक संजय ने पुलिस को बताया था कि उसने एटम की फ्रेंचाइजी लेकर स्पा सेंटर का संचालन शुरू किया था। पुलिस को यहा थाईलैंड से लाईं गई लड़कियां मिली थीं। जांच के दौरान इनके पासपोर्ट किए थे। कुछ लड़कियों के पासपोर्ट में उनका लिंग (जेंडर) पुरुष लिखा है। इससे पुलिस भी हैरान हो गई। अब बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि थाईलैंड की सात लड़कियों में चार के पासपोर्ट जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि इस स्पा सेंटर में थाइलैंड से युवतियां बुलवाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। इससे पहले भी इसी जगह इसी स्पा में दबिश दी गई थी और देह व्यापार पकड़ा था। 
विज्ञापन

Indore: New disclosure in sex racket - The foreign girls who were caught turned out to be a boy, a girl became a girl after getting a sex change... the passport revealed
कार्रवाई कर लड़कियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विजय नगर पुलिस को क्यों नहीं लगी भनक
इस पूरे मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि क्या पुलिस की मिलीभगत से ही ये अनैतिक काम चल रहा था। क्योंकि जिस जगह कार्ऱवाई हुई है वह थाने से कुछ ही दूरी पर है। टीआई और स्टाफ चौराहे पर अक्सर नजर आते हैं। कुछ दिन पहले टीआई का इसी चौराहे पर व्यायाम करते हुए वीडियो सामने आया था। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने टीआई की चुस्ती पर उनकी प्रशंसा भी की थी लेकिन इस मामले के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि थाने के पास ही चल रहे इस गोरखधंधे की पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी। कैसे विजय नगर पुलिस को पता नहीं चला और क्राइम ब्रांच व महिला पुलिस ने दबिश दी। 

दस माह पहले भी हुई थी कार्रवाई
इस मामले में नई जानकारी यह भी सामने आई है कि दस माह पहले इसी स्पा सेंटर पर कार्ऱवाई हुई थी। जो दो विदेशी लड़कियां इस मामले में पकड़ाई थीं वे जेल भी गई थीं। जेल से छूटने के बाद फिर से इस धंधे में आ गई। इनके पासपोर्ट पहले से ही कोर्ट में जमा हैं। इस कारण वे दोबारा अपने देश नहीं जा सकती थी। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पकड़ाई गई थाईलैंड की सात लड़कियों में से दो ऐसी भी हैं, जिनके पासपोर्ट कोर्ट में जमा हैं। इनके खिलाफ विजयनगर और लसूड़िया में केस दर्ज थे। अन्य लड़कियों के पासपोर्ट भी पुलिस ने गुरुवार रात जब्त किए, देर रात तक कार्रवाई चलती रही। थाईलैंड की लड़कियों के वीजा की भी जांच की जा रही है। पुलिस पता कर रही है कि वे आखिर बिना वीजा के भारत कैसे आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed