फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Murder solved from hotel room number 102, dead body thrown in Indore after murder in Maharashtra, wife turned out to be accused

इंदौर: होटल के रूम नंबर 102 से सुलझी मर्डर की गुत्थी, महाराष्ट्र में हत्या कर इंदौर में फेंका शव, पत्नी ही निकली आरोपी

Thu, 14 Apr 2022 06:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 06:08 PM IST
सार

सूटकेस में मिले अधजले शव की गुत्थी पुलिस ने महज 36 घंटों में सुलझा ली। पत्नी ही कातिल निकली। महाराष्ट्र में हत्या की। बेटी दामाद के साथ मिलकर शव इंदौर लेकर आए। सूटकेस में भरा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 

विज्ञापन
Indore: Murder solved from hotel room number 102, dead body thrown in Indore after murder in Maharashtra, wife turned out to be accused
मृतक संपलाल मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निहालपुर मुंडी बिजलपुर गांव में खेत में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पत्नी ने ही हत्या की थी। इसके बाद बेटी व दामाद के साथ शव को सूटकेस में भरा और कार में रखकर इंदौर ले आए। यहां सुनसान जगह देखकर सूटकेस फेंककर उसमें आग लगा दी थी।
विज्ञापन


बता दें कि राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रविवार सुबह निहालपुर मुंडी  स्थित तिलक सिंह मुकाती के खेत से ट्राली बैग से अधजला शव बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कल्याण (महाराष्ट्र) से 60 साल की राजकुमारी मिश्रा और उसके दामाद उमेश शुक्ला, बेटी नम्रता शुक्ला को हिरासत में लिया है। पूछताछ में राजकुमारी ने बताया कि शव उसके पति संपतलाल मिश्रा का है। उसने पति के सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद राजकुमारी ने ही शव को ट्राली बैग में पैक किया और उमेश की कार की डिक्की में जमाकर रख दिया। वह बेटी नम्रता के साथ 600 किमी दूर इंदौर आई और सुनसान जगह देख कर आग लगा दी। पुलिस के अनुसार उमेश मुंबई में ही नामी मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। चेक पोस्ट पर पुलिस कार की जांच नहीं करे, इसलिए उसने बच्चों को भी बैठा लिया था।
विज्ञापन


पति करता था विवाद इसलिए मार दिया
पुलिस ने टोल नाका, होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो एक कार नजर आई जो घटनास्थल के आसपास देखी गई थी। टोल नाकों से कड़ियां जोड़ीं और उमेश तक पहुंच गई। बुधवार को जैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो प्रारंभिक पूछताछ में ही वह टूट गया। इसके बाद पुलिस ने राजकुमारी को हिरासत में लिया तो उसने कहा कि पति संपत अक्सर विवाद करता था। शनिवार को कहासुनी के बाद उसने धक्का दिया तो वह सिर के बल गिर गया। बेहोश होने पर अस्पताल नहीं ले जाते हुए उसे बैग में पैक कर दिया। नम्रता को पूरी घटना बताई और उमेश के साथ मिलकर शव कार में रख लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल की होटल में रूका था दामाद
पुलिस ने बताया कि कार मांगलिया टोल नाका पर जाती हुई दिखी। तकनीकी सहायता से रुट के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक करने पत पता चला कि उक्त कार महाराष्ट्र के कल्याण से चलकर मध्यप्रदेश के भोपाल शहर तक दिखी है। कार के मालिक का मोबाइल नंबर प्राप्त कर सायबर टीम ने लोकेशन निकाली और पुलिस भोपाल पहुंची। टीम ने सायबर से प्राप्त लोकेशन आधार पर होटल सिग्नेटिक ब्लू महाराणा प्रताप नगर भोपाल पहुंचकर घटना में प्रयुक्त संदिग्ध कार को देखा व निरीक्षण किया। कार की डिक्की में खून के धब्बे दिखे। होटल मैनेजर से बातचीत कर होटल में रुके कार मालिक के संबंध मे पूछताछ की तो बताया कि उक्त कार का मालिक उमेश शुक्ला रुम नम्बर 102 में रुका हुआ है। रुम नम्बर 102 में जाकर गेट खुलवाया। यहां उमेश शुक्ला से बात कर उसे हिरासत में लिया। उसने जुर्म कुबूल किया। बताया कि मेरी सास राजकुमारी ने ससुर संपत लाल मिश्रा को धक्का मारकर गिराया और कपड़े धोने की मोगरी से सिर में वार कर हत्या कर दी। मैंने व मेरी पत्नी नम्रता शुक्ला ने सूटकेस में शव भरकर कार की डिक्की मे रखकर इंदौर में सुनसान इलाके में फेंक कर पेट्रोल डालकर जला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed