फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Mother used to oppress innocent girls, work all day long, does not even give food, Child Line handed over to father and grandmother

इंदौर: मासूम बच्चियों पर मां करती थी जुल्म, दिनभर करवाती काम, खाना भी नहीं देती, चाइल्ड लाइन ने किया पिता व दादी के सुपुर्द

Sat, 16 Apr 2022 12:01 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 12:01 PM IST
सार

इंदौर में मासूम बच्चियों पर मां के जुल्म की दास्तां सामने आई है। दोनों बच्चियों से मां दिनभर काम करवाती और खाना भी नहीं देती। जब चाइल्ड लाइन तक जानकारी पहुंची तो उनके पास गई और टीम ने बच्चियों को पिता व दादी के सुपुर्द किया। 

विज्ञापन
Indore: Mother used to oppress innocent girls, work all day long, does not even give food, Child Line handed over to father and grandmother
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 मासूम बच्चियों पर मां के जुल्म की दास्तां जब सुनने वालों ने सुनी तो दिल पसीज गया। दिनभर काम करवाती और बदले में यातनाएं देतीं। पति से हुए विवाद की सजा मासूम बच्चियों को भुगतना पड़ रही थी। अपने ही घर में वे कैदियों की तरह रहती और मां जुल्म सहती रहतीं। चाइल्ड लाइन ने इन दोनों बच्चियों को मां की प्रताड़ना से मुक्त करवाकर पिता और दादी के पास भेजा।
विज्ञापन


दरअसल मां की निष्ठुरता की यह दास्तां खजराना क्षेत्र की है जहां चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक खजराना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया। विवाद के चलते दोनों छह माह से अलग रह रहे थे। दंपति की छह व सात साल की दो बच्चियां हैं। दोनों मां के साथ रहती थीं जबकि पति अपनी मां के साथ ऱहता था। चाइल्ड लाइन को जानकारी मिली थी कि बच्चियां मां से परेशान हैं। इस पर चाइल्ड लाइन की टीम मां के घर पहुंची। यहां दोनों बच्चियों के बयान लिए। बच्चियों ने बताया कि मां के साथ नहीं रहना चाहती। वो बहुत काम करवाती है। खाना भी नहीं देती। हमें पापा और दादी के पास जाना है। सात साल की बच्ची के चेहरे पर फफोले थे। उससे पूछा तो बताया कि मां ने उसे पूड़ी तलने का कहा था। इसी दौरान गर्म तेल चेहरे पर लग गया, जिसे चेहरा जल गया। टीम ने मां से पूछताछ की तो वह ठीक से जवाब नहीं दे सकी। बाद में चाइल्ड लाइन की टीम महिला और बच्चियों को लेकर थाने पहुंची। बच्चियों का मेडिकल करवाया और चेहरे का उपचार शुरू करवाया। महिला से पूछताछ में यह बात सामने आई कि पति से आएदिन विवाद होता था। इसके चलते छह माह पहले दोनों अलग हो गए थे। बच्चियों को अपने पास रखा था।  पुलिस ने महिला के पति और सास को भी थाने बुलाया। बच्चियां उनके साथ रहने की जिद करने लगी औऱ कहने लगी कि मां के साथ नहीं रहेंगे, बहुत काम करवाती है। इसके बाद मामला बाल कल्याण समिति के पास भेजा जहां सभी के बयान हुए और बच्चियों की सहमति के बाद दोनों को पिता व दादी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed