फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: More than 1500 booths of Indore will come on the app, there will be direct contact with booth expanders and workers

इंदौर: इंदौर के 1500 से ज्यादा बूथ आएंगे एप पर, बूथ विस्तारकों और कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संपर्क

Wed, 19 Jan 2022 06:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 06:36 PM IST
सार

भाजपा में अब डिजिटल युग की शुरुआत हो चुकी है। बूथ जीतो चुनाव जीतो के फॉर्मूले पर काम करने वाली भाजपा अब अपने बूथों को मोबाइल एप पर ला रही है। इसके लिए भाजपा ने संगठन एप तैयार किया है। इसमें इंदौर के 85 वार्डों के 1584 बूथ की जानकारी रहेगी।

विज्ञापन
Indore: More than 1500 booths of Indore will come on the app, there will be direct contact with booth expanders and workers
जानकारी देते राजपाल सिंह सिसौदिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा में अब डिजिटल युग की शुरुआत हो चुकी है। बूथ जीतो चुनाव जीतो के फॉर्मूले पर काम करने वाली भाजपा अब अपने बूथों को मोबाइल एप पर ला रही है। इसके लिए भाजपा ने संगठन एप तैयार किया है। इसमें इंदौर के 85 वार्डों के 1584 बूथ की जानकारी रहेगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने इसकी जानकारी दी। बुधवार शाम को इंदौर पहुंचे सिसौदिया ने भाजपा के डिजिटलाइजेशन पर बात की। कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए हाईटेक रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी ने संगठन एप तैयार किया है जिसमें प्रदेश के 65 हजार बूथों की जानकारी रहेगी। इसमें बूथ समिति, पेज समिति आदि की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। एप में बूथ विस्तारकों कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क होगा और संगठन के विषय में बात होगी। 
विज्ञापन


सौ घंटे काम करेगा प्रत्येक विस्तारक
सिसौदिया ने बताया कि इंदौर की 6 विधानसभा के 28 मंडलों के 85 वार्डों के 1584 बूथों पर 360 विस्तारक 10 दिन में रोज 10 घंटे का समय संगठन को देंगे। इस तरह कुल 100 घंटे तक प्रत्येक विस्तारक काम करेगा। बूथ समिति के सदस्यों को सक्रिय बनाने के लिए वर्षभर किए जाने वाले कार्यक्रमों और अभियान के माध्यम से जोड़कर रखा जाएगा। पिछले दो विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनान के परिणाम के आधार पर बूथ का ग्रेडेशन यानी सी से बी, बी से ए आदि में ले जाने के प्रयास किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 11 प्रतिशत वोट शेयरिंग बढ़ाने के संकल्प के साथ संगठन की बूथ विस्तारक योजना है। इंदौर ग्रामीण के 15 मंडलों को 120 शक्ति केंद्रों में बांटा गया है। एक शक्ति केंद्र में औसतन 10 मतदान केंद्र शामिल हैं। सीएम शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक व समस्त पदाधकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता 20 जनवरी तक प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाकर हर बूथ को डिजिटल व सक्षम बनाने का काम करेंगे। ये 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिनों में रोज 10 घंटे समर्पित भाव से काम कर इसमें अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। ये रणनीति शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed