{"_id":"625141e6e57c4b3e3c6d465b","slug":"indore-lieutenant-general-dp-pandey-will-be-the-next-commandant-of-army-war-college-mhow-currently-commanding-chinar-corps-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: आर्मी वॉर कॉलेज महू के अगले कमांडेंट होंगे लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे, अभी श्रीनगर स्थित चिनार कोर की संभाल रहे हैं कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: आर्मी वॉर कॉलेज महू के अगले कमांडेंट होंगे लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे, अभी श्रीनगर स्थित चिनार कोर की संभाल रहे हैं कमान
Sat, 09 Apr 2022 01:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:50 PM IST
सार
लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे को मध्यप्रदेश के महू में आर्मी वॉर कॉलेज के अगले कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है। वे जून माह में पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में श्रीनगर स्थित चिनार कोर की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्रप्रताप पांडेय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय को मध्यप्रदेश के महू में आर्मी वॉर कॉलेज के अगले कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है। वे जून माह में पदभार ग्रहण करेंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय वर्तमान में श्रीनगर स्थित चिनार कोर की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें कश्मीर घाटी में व्यापक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने और शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय आबादी तक पहुंचने का श्रेय दिया जाता है। मार्च 2021 में चिनार कोर कमांडर के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले उन्होंने भारतीय सेना के क्षेत्रीय सेना के महानिदेशक के रूप में कार्य किया। लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय को उनके युद्ध के अनुभव को देखते हुए आर्मी वॉर कॉलेज में नियुक्त किया गया है। भविष्य के युद्ध लड़ने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने के वे प्रभारी होंगे। पांडे, लेफ्टिनेंट जनरल वीएस श्रीनिवासन का स्थान लेंगे जो महू में आर्मी वॉर कॉलेज के वर्तमान कमांडेंट हैं। बता दें कि आर्मी वॉर कॉलेज, महू भारतीय सेना का एक रक्षा सेवा प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान है, जो सेना के लिए रणनीति ,अवधारणाओं और सिद्धांतों का विकास और मूल्यांकन करता है। कॉलेज भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी प्रशिक्षित करता है।