फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Interstate truck thief gang caught, plan was made in Gujarat, used to commit crimes in other states

इंदौर: ट्रक से सामान चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, गुजरात में बनता था प्लान, दूसरे राज्यों में करते थे वारदात 

Wed, 10 Nov 2021 06:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 10 Nov 2021 06:17 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है। ये गिरोह गुजरात में प्लान बनाता था और दूसरे राज्यों में जाकर वारदात करता था। 

विज्ञापन
Indore: Interstate truck thief gang caught, plan was made in Gujarat, used to commit crimes in other states
इंदौर में पकड़ाया ट्रक कटिंग करने वाला चोर गिरोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को पकड़ा है जिसका संचालन गोधरा, गुजरात से होता है। ये गिरोह गुजरात में बैठकर रूपरेखा बनाता है और दूसरे राज्यों में चाकर ट्रकों की कटिंग करता है। पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया तो पूरी कहानी सामने आई।
विज्ञापन


किशनगंज थाना इंदौर में पिछले माह की 22 तारीख को फरियादी कपूर मसीह पिता साधिक मसीह (50) निवासी पंजाब ने रिपोर्ट लिखाई थी। उसने बताया था कि 15 अक्टूबर को उसने ट्रक में फरीदाबाद, हरियाणा से सर्वो ऑइल के 1506 कार्टून भरकर 18 अक्टूबर को इंदौर भेजा था। सर्वो ऑइल के डिपो केप्स टाउन कॉलोनी पिगडम्बर में ट्रक खड़ा था। 21 अक्टूबर को तडक़े पांच बजे ट्रक के केबिन में सोया था। इसी दौरान ट्रक हिला। उठकर देखा तो कुछ लोगों ने ट्रक को मेरे ट्रक के पास में खड़ा किया हुआ था। मुझे देखकर वे ट्रक को भगाकर ले गए। अपने ट्रक को चेक किया तो देखा कि ट्रक की सील को कटर से काटकर उसमें रखे 1506 सर्वो ऑइल के कार्टून में से 328 सर्वो ऑइल के कार्टून गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 
विज्ञापन


गोधरा से पकड़ाए आरोपी
मामले में पुलिस ने ट्रक कटिंग की वारदातों में पकड़े गए पुराने बदमाशों से पूछताछ की। मुखबिर की मदद से जानकारी मिली कि गुजरात के गोधरा का गिरोह इस तरह की वारदात करता है। पुलिस टीम गोधरा पहुंची। वहां से आरोपी कासम पिता मोहम्मद कालू (380, ओजेफा पिता याकुब (२६) सूफियान पिता फारूख (27) को पकड़ा। इनसे पूछताछ की तो वारदात कुबूल की। इनके पास से चोरी के 222 कार्टून जब्त किए गए। चोरी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात से चलती है गैंग
आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि मूसा एवं उसका लडक़ा उमर चरखा निवासी गोधरा गुजरात से चोरी की गैंग का संचालन करते है जिनके साथ हम लोग दूसरे राज्यों में जाकर इस प्रकार की वारदात करते है। चोरी के लिए ट्रक दलपत उर्फ दल्ला पिता मानसिंह नायक निवासी पुल बाजार गोधरा उपलब्ध करवाता है। आरोपी कासिम के विरुद्ध  कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed