क्या सहेली को पता है आपका पासवर्ड?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नर्सिंग की एक छात्रा के खिलाफ उस पर लगे बेहद गंभीर आरोपों के बाद मामला दर्ज किया है। उस पर आरोप है अपनी बैचमेट्स की फर्जी प्रोफाइल फेसबुक पर बनाने का, उन प्रोफाइलों पर उनके मोबाइल नंबर डालने का।
मामला मध्य प्रदेश के खंडवा का है। अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक 20 साल की पिंकी बेरडे को पुलिस तलाश कर रही है।
इंदौर की रहने वाली इस नर्सिंग स्टुडेंट पर आईपीसी की धारा 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की पर इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी एक्ट 2012 के सेक्शन 66 के तहत भी कार्रवाई की गई है।
लड़कों के आ रहे थे फोन
मोगहट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रविंद्र यादव ने बुधवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने आठ जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई उनकी फर्जी प्रोफाइल बना रहा है और उन पर फोन नंबर भी डाल रहा है।
सभी लड़कियों की शिकायत थी कि उनके पास लड़कों के फोन आने शुरू हो गए हैं। विस्तृत जांच में पता चला कि कुछ हफ्ते पहले पिंकी ने एक बैचमेट की फेसबुक अकाऊंट बनाने में मदद की थी। उसकी यूनीक आईडी और पासवर्ड पिंकी को पता थे।
पिंकी के दोस्त हैं आरोपी लड़के
इसके कुछ दिन बाद उसी नर्सिंग छात्रा का एक फर्जी प्रोफाइल पेज अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर बना दिया गया। इसमें उन्हीं डिटेल्स और फोटो का इस्तेमाल किया गया था जिनका पिंकी ने बैचमेट की फेसबुक प्रोफाइल बनाते वक्त किया था।
यादव ने बताया कि,"जिन लड़कों के फोन लड़कियों को आ रहे थे वे सभी लड़के पिंकी के दोस्त हैं। पुलिस अब पिंकी की तलाश कर रही है जो शिकायत दर्ज होने के बाद से गायब है। पुलिस को शक है कि पिंक अपने होमटाउन इंदौर में छुपी है।"
