फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: In the name of getting a car loan, lakhs were lost, the car was not bought and the money started deducting ... now the police is searching

इंदौर: कार लोन दिलाने के नाम पर लगाई लाखों की चपत, कार खरीदी नहीं और कटने लगी किश्त

Tue, 14 Dec 2021 02:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 02:24 PM IST
सार

कार लोन दिलाने के नाम एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। कार खरीदी नहीं और लोन हो गया। रुपये भी कटने लगे। जब पता चला कि फर्जीवाड़ा हुआ है तो उसने पुलिस से शिकायत की। धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें हुई हैं। 

विज्ञापन
Indore: In the name of getting a car loan, lakhs were lost, the car was not bought and the money started deducting ... now the police is searching
मध्यप्रदेश के उज्जैन में ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कार खरीदी नहीं और लोन हो गया। रुपये भी कटने लगे। जब फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें हुई हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निपानिया स्थित अमृत पैलेस में रहने वाले विशाल परेता ने तिरुमाला निवासी नवीन सिंगनोतिया के खिलाफ लसूड़िया थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। विशाल ने बताया कि अपोलो डीबी सिटी के पास उनकी पत्नी का फिजियोथैरेपी सेंटर है। नवीन वहां पर इलाज के लिए आया था। उसने पत्नी से कहा था कि वह बैंक में एजेंट है और लोन दिलवाने का काम करता है। लोन की जरूरत थी लेकिन उसे बताया था कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लोन चल रहा है, एलआईसी में लोन ट्रांसफर करवाना चाहते हैं। इस पर नवीन ने उनको झांसे में लिया और कहा कि वह लोन ट्रांसफर करवा देगा।
विज्ञापन


सिबिल स्कोर अच्छा नहीं होने का बनाया बहाना
कुछ दिन के बाद नवीन ने कहा कि सिबिल स्कोर अच्छा नहीं है इसके लिए एक कार लोन लेना पड़ेगा। पुरानी कार पर लोन हो जाएगा। इसके बाद पुरानी कार दिलवाने के नाम पर कागजात लिए और कहा कि जिस बैंक से कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा उससे करवा देंगे और कार खरीद लेंगे। बाद में तीन बैंकों के फॉर्म पर हस्ताक्षर करवा लिए। कुछ दिन बाद विशाल के खाते से रुपये कटने लगे। फरियादी ने आईके बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनका लोन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बैंकों से 16 लाख का लिया लोन
नवीन से बात की तो उसने कहा कि वह लोन के रुपये लौटा देगा। बाद में नवीन ने एक लाख रुपये लौटाए और दो महीने का समय मांगा। इस बीच उसने एचडीएफसी और एक्सिस बैंक से भी लोन निकाल लिया। तीनों बैंकों से करीब सोलह लाख रुपये का लोन लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने नवीन को थाने बुलाया। उसने कहा कि दो माह में रुपये लौटा देगा लेकिन ऐसा नहीं किया। बाद में विशाल ने इसकी शिकायत की और केस दर्ज करवाया। विशाल का कहना है कि कार खरीदी ही नहीं और बैंक से रुपये निकल गए। बैंक प्रबंधन ने बिना जांच के कैसे लोन दे दिया। इसमें बैंक के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।


कई लोगों को ठग चुका है
इस मामले में विशाल ने बैंकों में पता किया तो आईके फायनेंस से चार लाख, एक्सिस बैंक से साढे़ छह लाख और एचडीएफसी बैंक से साढ़े पांच लाख का लोन लिया गया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विशाल और उसकी पत्नी पर तीन बैंकों ने करीब चालीस लाख रुपये की रिकवरी निकाली है। नवीन के बारे में  पता चला है कि वह और लोगों को भी ठग चुका है। उसके खिलाफ पहले से शिकायतें हैं। नवीन के खिलाफ आईके बैंक में पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं जिनकी जांच चल रही है। एचडीएफसी और एक्सिस बैंक में भी शिकायतें हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि नवीन की बैंक में अच्छी पकड़ है। इसके चलते पुलिस अब बैंकों के अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। किसी अधिकारी की संलिप्तता पाई गई तो उन पर भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed