फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Horse involved in Scindia Jan Ashirwad Yatra painted in the color of BJPs flag, complaint to police

इंदौर: सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंगा, पुलिस से की शिकायत

Fri, 20 Aug 2021 07:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 20 Aug 2021 07:15 PM IST
सार

गुरुवार को इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंगों से रंग दिया गया। इसे लेकर पीपल फॉर एनिमल्स ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Indore: Horse involved in Scindia Jan Ashirwad Yatra painted in the color of BJPs flag, complaint to police
भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गुरुवार को एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंगने का मामला सामने आया है। इसका फोटो वायरल होने के बाद भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था 'पीपल फॉर एनिमल्स' ने पुलिस में शिकायत की है। संस्था ने भाजपा नेताओं के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन


संस्था की प्रियांशु जैन के अनुसार जन आशीर्वाद यात्रा में संयोगितागंज इलाके में यह घोड़ा नजर आया था। इसे पूरी तरह से भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। उसके ऊपर 'कमल' का चिन्ह भी बनाया गया था। कई लोगों ने घोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद संस्था की ओर से संयोगितागंज थाने में लिखित शिकायत की गई। पीपल फॉर एनिमल्स संस्था के सदस्यों का कहना है कि घोड़े को इस तरह रंगना पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


प्रियांशु के अनुसार घोड़े को जिस तरह से रंगा गया था, वह उसकी त्वचा के लिए खतरनाक है। इसलिए पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। घोड़े के मालिक की तलाश हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed