{"_id":"6264fab4579d8834a530822c","slug":"indore-hanuman-chalisa-was-recited-by-putting-loudspeaker-in-hanuman-temple-dewas-mp-did-post-loudspeaker-then-come-to-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर किया हनुमान चालीसा का पाठ, देवास सांसद ने की पोस्ट-लाउडस्पीकर चाहिए तो कार्यालय आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर किया हनुमान चालीसा का पाठ, देवास सांसद ने की पोस्ट-लाउडस्पीकर चाहिए तो कार्यालय आएं
Sun, 24 Apr 2022 12:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:52 PM IST
सार
इंदौर के खेड़ापति हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई। आयोजकों ने कहा कि अब प्रतिदिन पांच बार लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा, राम धुन होगी। दो बार आरती होगी।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में हुए हनुमान चालीसा पाठ व आरती में पहुंचे बड़ी संख्या में लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। आयोजकों का कहना है कि अब प्रतिदिन पांच बार रामधुन, हनुमान चालीसा का पाठ और दो बार आरती लाउडस्पीकर पर की जाएगी। इधर देवास-शाजापुर संसदीय सीट से सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने फेसबुक पोस्ट कर कहा है कि मंदिर के लिए किसी को लाउडस्पीकर चाहिए तो वह कार्यालय पधारे।
जानकारी के मुताबिक यह मंदिर इंदौर के चंद्रभागा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर है। यहां लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा की शुरुआत हो गई है। इस बारे में एडवोकेट अमित पांडेय ने कहा कि लंबे समय से यह मुहिम चलाई जा रही है। इस मामले में पुलिस को भी ज्ञापन दिए मगर कुछ नहीं हुआ। इसके चलते शनिवार को खेड़ापति हनुमान मंदिर पर लाउड स्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई। पांडेय ने कहा कि शहर के सभी मंदिरों में जहां लाउड स्पीकर नहीं लगे है वहां लाउड स्पीकर लगवाए जाएंगे और वहां सुबह शाम भगवान की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ, रामधुन का पाठ किया जाएगा। बताया गया कि खेड़ापति हनुमान मंदिर काफी पुराना है। यहां रोज सुबह 9 बजे और शाम को 8 बजे भगवान की आरती होती है। गौरतलब है कि इसके पहले मुंबई में भी ऐसा हुआ है। वहां हिंदूवादी संगठनों ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया था।

सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने की फेसबुक पोस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
देवास सांसद ने लिखा- लाउडस्पीकर चाहिए तो कार्यालय पधारें
लाउडस्पीकर की सियासत के बीच मप्र के देवास-शाजापुर संसदीय सीट से सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी की भी इंट्री हो गई है। सांसद सोलंकी ने अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट की है कि किसी भी भक्तमंडली को मंदिर के लिए लाउडस्पीकर चाहिए तो कार्यालय पर पधारें। उन्होंने कार्यालय का पता भी दिया है। बता दें कि देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी कट्टर हिंदूवादी नेता के रूप में पहचान बनाए हुए हैं और उनकी पोस्ट भी इसी तरह की रहती है।