फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore got number one place in family planning programme

परिवार नियोजन कार्यक्रम में इंदौर सबसे आगे

Sat, 19 Jan 2013 02:06 PM IST
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
इंदौर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
indore got number one place in family planning programme

राज्य में जनसंख्या स्थिरिकरण के लिये परिवार नियोजन कार्यक्रम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत इंदौर जिले ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक डागरिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया की राज्य शासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल में 17 जनवरी, 2013 तक परिवार नियोजन कार्यक्रम में 61.17 प्रतिशत के साथ इंदौर जिला प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन


साथ ही 55.11 प्रतिशत उपलब्धि के साथ अशोक नगर दूसरे स्थान पर, 54.95 प्रतिशत के साथ टीकमगढ़ तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर 53.73 प्रतिशत के साथ डिंडोरी जिला है और 51.09 प्रतिशत उपलब्धि के साथ खरगोन जिला पांचवें स्थान पर है। संभाग का आदिवासी बहुल जिला झाबुआ 7वें तथा बुरहानपुर और बड़वानी क्रमश: 9वें तथा 10वें स्थान पर बने हुए हैं। आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिला प्रदेश में 17वें स्थान पर है। प्रदेश में रीवा जिला परिवार कल्याण कार्यक्रम में सबसे पिछड़ा हुआ है, वो 50वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के जरिये हम दो हमारे दो नारे के साथ जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस काम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टीम बनाकर काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के इस कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed