फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: General Manager of Western Railway reached Indore, reviewed railway projects after meeting with officials

इंदौर: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पहुंचे इंदौर, अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

Sun, 24 Apr 2022 05:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 05:09 PM IST
सार

पश्चिम व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके लाहोटी रविवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। मीटिंग के विभिन्न प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा गई। 

विज्ञापन
Indore: General Manager of Western Railway reached Indore, reviewed railway projects after meeting with officials
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए रेलवे के जीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार लाहोटी रविवार को इंदौर पहुंचे। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और डिप्टी चीफ इंजीनियर्स, (निर्माण) इंदौर व रतलाम मंडल के ब्रांच अधिकारियों के साथ मंडल में चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा की। इंदौर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए बनी योजना के बाद उनका यह पहला दौरा है। इस मामले में डीएसआर बनाने के लिए टैंडर जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह अवन्तिका एक्सप्रेस से जीएम अनिल कुमार लाहोटी प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर उतरे। यह ट्रेन 9.55 बजे इंदौर आती है, लेकिन रविवार को यह ट्रेन करीब 15 मिनट पहले आ गई। ट्रेन से उतरकर जीएम सीधे 1 नंबर प्लेटफॉर्म स्थित वीआईपी रूम में पहुंचे और वहां रतलाम मंडल तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ रेलवे प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर भी मौजूद थे। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन को रानी कमलापति स्टेशन की तरह विकास करने की योजना बनी थी और अब इसकी डिटेल एस्टीमेट रिपोर्ट (डीएसआर) बनाई जाना है। 
विज्ञापन


मंडल में चल रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा की
पश्चिम व मध्य रेलवे के महाप्रंबधक अनिल कुमार लाहोटी ने इंदौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने डिप्टी चीफ इंजीनियर्स, (निर्माण) इंदौर व रतलाम मंडल के ब्रांच अधिकारियों के साथ मंडल में चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा की। मीटिंग के अंतर्गत महू-सनावद- खंडवा-अंकोला गेज कन्वर्जन, दाहोद-इंदौर नई लाइन व इंदौर-देवास-उज्जैन डबलिंग प्रोजेक्टों  की प्रगति की  समीक्षा गई। महाप्रबंधक प्रोजेक्टों की वर्तमान में चल रही प्रगति से संतुष्ट थे। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed