फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore gangrape case: The accused are residents of Nagda, because of the wrongdoings of the builder, the father had thrown him out of the house four years ago, the cost of the form house is more than 50 crores.

इंदौर गैंगरेप केस: नागदा का रहने वाला है आरोपी बिल्डर, चार साल पहले पिता ने निकाल दिया था घर से, फॉर्म हाउस की कीमत 50 करोड़ से ज्यादा...

Mon, 17 Jan 2022 04:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 04:06 PM IST
सार

अपनी पत्नी से गैंगरैप करवाने वाले बिल्डर का आलीशान फॉर्म हाउस सोमवार को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। इस फॉर्म हाउस का मालिक राजेश विश्वकर्मा है, जिस पर पत्नी ने संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बिल्डर और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Indore gangrape case: The accused are residents of Nagda, because of the wrongdoings of the builder, the father had thrown him out of the house four years ago, the cost of the form house is more than 50 crores.
आरोपी राजेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फॉर्म हाउस पर अय्याशी करने वाले बिल्डर राजेश विश्वकर्मा के बारे में पता चला है कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर शौक पूरे किया करता था। इसके लिए उसने मांगलिया में युवराज फॉर्म हाउस बना रखा था। यहां पर अश्लील पार्टियां होती थी। महंगे शौक पूरे होते थे। 
विज्ञापन


दरअसल आरोपी राजेश विश्वकर्मा मूल रूप से नागदा (उज्जैन) का निवासी है। उसकी हरकतें शुरू से ही गलत रही जिस कारण घरवाले भी उसे पसंद नहीं करते थे। 2018 में उसे पिता ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह इंदौर में रहने लगा था। वैसे करीब 20 सालों से उसका इंदौर के युवराज फॉर्म हाउस में रह रहा था। उसके पिता की नागदा में थ्रेशर बनाने की फैक्टरी है और बड़ा भाई भी पिता के साथ व्यापार संभालता है।
विज्ञापन


राजेश भी शुरुआत में काम करता था लेकिन उसकी हरकतें गलत होने की वजह से परिवार उससे वास्ता नहीं रखता था। राजेश के बारे में पता चला है कि वह पुश्तैनी संपत्ति बेचकर अपने शौक पूरे करता था। उसने जो फॉर्म हाउस बना रखा था उसकी कीमत 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। फॉर्म हाउस के पास ही कुछ जमीन उसने करोड़ों में बेची थी। इंदौर में रहने के दौरान ही उसकी दोस्ती अंकेश, विपिन और विवेक के साथ हुई थी। ये तीनों भी नागदा के निवासी हैं। इस मामले में आरोपी बनाए गए विपिन भदौरिया के खिलाफ पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मानव तस्करी के एंगल से हो रही जांच
इस मामले में अब मानव तस्करी के एंगल से भी जांच हो रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले के आरोपी विपिन भदौरिया को बेमेतरा से पकड़ा था। उसे राजेश ने पत्नी की हत्या के लिए भेजा था। छत्तीसगढ़ पुलिस को पता चला है कि गैंगरेप से जुड़े आरोपियों के तार राज्य में मानव तस्करी से जुड़े हैं। मध्य प्रदेश के गृह विभाग इंदौर विशेष शाखा से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। रविवार को कांग्रेस नेत्री अर्चना जयसवाल ने भी इसे लेकर आपत्ति दर्ज की थी।

खुद को पहली पत्नी बताने वाली महिला ने लगाई गुहार
सोमवार सुबह से प्रशासन ने आरोपी के फॉर्म हाउस को तोड़ने की कार्रवाई की। यह फॉर्म हाउस करीब तीन एकड़ में फैला था। इसका एक हिस्सा तोड़ा गया है। फॉर्म हाउस में कमरे, किचन और अय्याशी के सारे साधन थे। कार्रवाई के दौरान आरोपी राजेश के चाचा और रिश्तेदारों ने अधिकारियों से कहा कि इसमें हमारा हिस्सा भी है। वह छोड़ दिया जाए लेकिन अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। इसी दौरान खुद को राजेश की पहली पत्नी बताने वाली महिला भी मौके पर पहुंची और कहा कि अभी उसका आरोपी राजेश से तलाक नहीं हुआ है। जमीन पर उसका हक है। हालांकि पुलिस ने समझाया कि केवल अतिक्रमण ही तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed