फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore gang rape case: The first wife of the accused came in front, said - quarrels were due to husband's debauchery, used to talk to girls .. spoke to the officers - I and children also have the right on the property

शुरू से ही अय्याश था राजेश: इंदौर गैंगरेप के मुख्य आरोपी की पहली पत्नी आई सामने, कहा- संपत्ति पर मेरा और बच्चों का भी हक

Mon, 17 Jan 2022 06:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 06:18 PM IST
सार

फॉर्म हाउस में पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी बिल्डर की पहली पत्नी सामने आई है। उसने अधिकारियों के सामने न्याय की गुहार लगाई है। यह भी कहा कि आरोपी शुरू से अय्याश किस्म का था। वह लड़कियों से बात करता रहता था। इस काऱण घर में झगड़े भी होते थे।

विज्ञापन
Indore gang rape case: The first wife of the accused came in front, said - quarrels were due to husband's debauchery, used to talk to girls .. spoke to the officers - I and children also have the right on the property
अफसरों से न्याय की गुहार लगाती आरोपी की पहली पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फॉर्म हाउस में पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी बिल्डर की पहली पत्नी सामने आई है। उसने अधिकारियों के सामने न्याय की गुहार लगाई है। यह भी कहा कि आरोपी शुरू से अय्याश किस्म का था। वह लड़कियों से बात करता रहता था। इस काऱण घर में झगड़े भी होते थे।
विज्ञापन


सोमवार को जब पुलिस-प्रशासन गैंगरेप के मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा का फॉर्म हाउस तोड़ने पहुंचा तो उस समय आरोपी की पहली पत्नी भी वहां पहुंची। उसने बताया कि अभी पति से उसका तलाक नहीं हुआ है, इसलिए संपत्ति पर उसका हक है। उसने न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि इस प्राॉपर्टी पर मेरा और मेरे बच्चों का हक है। मेरे तीन बच्चे हैं। उनके हक के लिए मैं यहां आई हू्ं। मैंने इस मामले में केस भी लगा रखे हैं। महिला के मुताबिक 2003 में राजेश विश्वकर्मा से उसकी शादी हुई थी। शादी के शुरुआती चार-पांच साल तक सब ठीक रहा। सब ठीक चला। बीच-बीच में पति फॉर्म हाउस पर भी रहते थे। वो लड़कियों से बात करते थे जिस कारण लड़ाई भी होती थी। मैं बच्चे लेकर फ्लैट पर रहती थी। 2019 में रायपुर में किसी काम से जाने का बोलकर गया था। बाद में वहां किसी लड़की से शादी कर ली। रायपुर से आया तो मुझसे लड़ाई कि और मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। मैं चाहती हूं कि बच्चों को न्याय मिले, इंसाफ मिले। पति के खिलाफ गुजारा भत्ता देने और घरेलू हिंसा का प्रकरण भी कोर्ट में दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने लिखाई थी सामूहिक दुश्कर्म की रिपोर्ट
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवती से राजेश विश्वकर्मा ने शादी की थी। उसे मांगलिया स्थित अपने फॉर्म हाउस पर रखा था। पत्नी ने शनिवार को पुलिस थाने पहुंचकर गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाई थी। बताया था कि पति राजेश और उसके दोस्त गैंगरेप करते थे। प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागते थे। दोस्तों के सामने पत्नी से गलत हरकत करता था। पुलिस ने आरोपी राजेश व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने मांगलिया स्थित आरोपी राजेश का फॉर्म हाउस तोड़ने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed