{"_id":"618bbabf5c8dd049f148cbab","slug":"indore-friendship-on-facebook-and-then-demanded-five-lakhs-in-the-name-of-objectionable-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: फेसबुक पर दोस्ती, मुलाकातों का दौर और फिर आपत्तिजनक वीडियो के नाम पर मांग लिए पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: फेसबुक पर दोस्ती, मुलाकातों का दौर और फिर आपत्तिजनक वीडियो के नाम पर मांग लिए पांच लाख
Wed, 10 Nov 2021 05:57 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 10 Nov 2021 05:57 PM IST
सार
इंदौर में एक युवती ने थाने में शिकायत की है कि फेसबुक पर फ्रेंड बने मेडिकल स्टोर संचालक उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विस्तार
फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर ब्लैकमेलिंग का नया मामला इंदौर में सामने आया है। एक मेडिकल स्टोर संचालक से युवती ने फेसबुक पर दोस्ती की। शुरुआत में सब अच्छा चल रहा था। मेल-मुलाकातों का दौर भी शुरू हुआ। बाद में मुलाकात गले की फांस बन गई। अब युवती ने थाने में शिकायत की है कि आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और पांच लाख रुपए मांगे जा रहे हैं।
इंदौर के एक मेडिकल स्टरो संचालक ने फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती की। युवती बैंक में काम करती है। उसने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि एक साल पहले फेसबुक पर उसकी युवक से दोस्ती हुई थी। बाद में फोन पर बात होने लगी। मुलाकात भी होने लगी। एक बार युवती को आरोपी अपने साथ कमरे पर ले गया और आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगा। पांच लाख रुपए की मांग करते हुए ब्लैकमेल कर रहा था। कुछ रुपए ले भी लिए। विजय नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक अमित आदीवाल निवासी एमआईजी कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।