फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Forest Minister Shah said - it is not a crime to have a photo with someone, if they have done wrong then they will suffer

इंदौर: वन मंत्री शाह बोले- किसी के साथ फोटो होना अपराध नहीं, उन्होंने गलत किया है तो भुगतेंगे

Sun, 09 Jan 2022 05:40 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 05:40 PM IST
सार

सेक्स रैकेट में पकड़ाए गए भाजपाई युवकों के मामले में वन मंत्री विजय शाह ने कहा है कि किसी के साथ फोटो होना अपराध नहीं है। यदि युवकों ने कानून के लिहाज से गलत किया है तो उनको सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Indore: Forest Minister Shah said - it is not a crime to have a photo with someone, if they have done wrong then they will suffer
मंत्री विजय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेक्स रैकेट में पकड़ाए गए भाजपाई युवकों के मामले में वन मंत्री विजय शाह ने कहा है कि किसी के साथ फोटो होना अपराध नहीं है। यदि युवकों ने कानून के लिहाज से गलत किया है तो उनको सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर में क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। यहां से दस लड़कियां व 8 युवक पकड़ाए थे। इनमें से सात लड़कियां थाईलैंड की थी। चार लड़कियां ऐसी निकली जो असल में लड़के थे और देह व्यापार के लिए उन्होंने लिंग परिवर्तन करवाया था। यहां से पकड़ाए गए तीन युवक ऐसे भी थे जो भाजपा से जुड़े हैं। तीनों को वन मंत्री विजय शाह का करीबी बताया जा रहा है। उनके साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनके नाम उजागर होने के बाद से कांग्रेस ने विजय शाह से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है।  पकड़ाए गए लड़कों में वरुण यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खालवा, विवेक नामदेव भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का पूर्व महामंत्री है। अशोक सिंगला भाजपा कार्यकर्ता और ढाबा संचालक है। मामले के तूल पकड़ने के बाद मंत्री विजय शाह का बयान सामने आया है। मंत्री शाह ने कहा है कि जब हम सार्वजनिक जीवन में काम करते हैं तो बहुत से लोग हमारे साथ तस्वीरें लेते हैं। राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में अंतर होता है। अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया है, तो पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अगर कोई फोटो ले  रहा है तो किसी को मना नहीं कर सकते। उन्होंने गलत काम किया है तो कानून अपना काम करे। हम उनको बचा नहीं रहे हैं। अगर नियम विरुद्ध काम किया है तो पुलिस अपना काम करे।  कतिपय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने मेरे फोटो का हवाला दिया है। राजनीतिक संबंध होने से कोई करीबी नहीं हो जाता है। राजनीतिक संबध अपनी जगह है और व्यक्तिगत संबध अपनी जगह है। उन्होंने गलत किया है तो भुगतेंगे। मंत्री, विधायक की किसी के साथ सेल्फी होना, गाड़ी में बैठना, साथ में फोटो होना अपराध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed