फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Fire in Lasudia police station premises, luxury cars and bikes burnt to ashes, prisoners shifted to another station

इंदौर: लसूड़िया पुलिस थाना परिसर में लगी आग, लक्जरी कारें और बाइक जलकर हुई खाक, कैदियों को दूसरे थाने में किया शिफ्ट

Thu, 14 Apr 2022 01:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 01:13 PM IST
सार

इंदौर के लसूड़िया पुलिस थाने में बुधवार देर रात को आग लग गई। आग के कारण थाना परिसर में रखे 50 बाइक व दो कारें जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड मौके पहुंची और आग बुझाई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Indore: Fire in Lasudia police station premises, luxury cars and bikes burnt to ashes, prisoners shifted to another station
इस तरह उठी आग की लपटें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आग बुझाने के लिए पहुंचने वाली पुलिस बुधवार रात को आग में घिर गई। शहर के लसूड़िया थाने में अचानक आग लग गई। आग में लक्जरी कारें जलकर खाक हुई तो बाइक भी जली। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई। लसूड़िया थाने के पीछे परिसर में पुलिस ने जब्त किए गए वाहन रखे थे। पुलिसकर्मी गश्त की रवानगी में व्यस्त थे इसी दौरान आग की लपटें नजर आई। जब तक पुलिसकर्मी वहां जाकर देखते तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पुलिस जवानों व अफसरों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। देखते ही देखते करीब 50 बाइक जलकर राख हो गई। इसी बीच दमकल को सूचना दी गई। दमकल वाहन पहुंचा और आग बुझाई। हालांकि आग थाने के पिछले परिसर में लगी थी, अगर थोड़ी देर होती तो थाना भी इसकी चपेट में आ जाता। पुलिस के अनुसार बुधवार को ही कुछ वाहन अलग-अलग कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू करवाई थी। इसलिए यहां कुछ गाड़ियां अलग हो चुकी थीं। करीब 50 बाइक व दो कारें जल गई। एक मर्सिडीज भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा की बताई जा रही है। चंपू को पुलिस ने फीनिक्स देवकॉन जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था, तब कार जब्त हुई थी। आग में एक फॉर्च्यूनर भी जली है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना के वक्त थाने में स्टाफ कम था। कुछ पुलिसकर्मी गश्त पर रवाना हो गए थे और कुछ रवाना हो रहे थे। आग की जैसे ही जानकारी लगी, गश्त पर गए पुलिसकर्मी लौट आए। पुलिस ने बताया कि थाना भवन के पीछे ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। संभवतः शॉर्ट सर्किट होने के कारण निकली चिंगारी से आग लगी है। 
विज्ञापन


स्टाफ निकल आया बाहर
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद पूरा स्टाफ बाहर निकल आया था। पीछे बने टीआई के केबिन से भी सामान बाहर निकाला गया। इस दौरान सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां गार्ड लगाकर हवालात के कैदियों को विजयनगर थाने में शिफ्ट किया गया। पुलिस थाने के पीछे 15 क्वार्टर बने हुए हैं। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के चलते थाने और क्वार्टर की बिजली बंद हो गई थी। आठ क्वार्टरों में पुलिस कर्मचारी परिवार सहित रहते हैं। इन परिवारों के 40 लोगों को थाने के समीप एक होटल में शिफ्ट किया गया, जबकि शेष 7 में पुलिस जवान रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed