{"_id":"6279fe5ba07bbc56d7226eb7","slug":"indore-fire-broke-out-in-timber-market-fire-brigade-had-to-struggle-fire-could-be-controlled-after-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड को करना पड़ी मशक्कत, छह घंटे बाद पाया जा सका आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड को करना पड़ी मशक्कत, छह घंटे बाद पाया जा सका आग पर काबू
Tue, 10 May 2022 11:25 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 11:25 AM IST
सार
धार रोड के चंदन नगर स्थित टिंबर मार्केट में सोमवार देर रात भीषण आग लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची। नगर निगम से टैंकर बुलवाए। करीब छह घंटे आग बुझाने में लगे। सुबह सात बजे आग बुझ सकी।
विज्ञापन
इस तरह उठ रही थीं आग की लपटें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही है। पिछले दिनों हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद सोमवार देर रात को धार रोड पर टिंबर मार्केट में आग लग गई। करीब छह घंटे तक आग की लपटें उठी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों े मशक्कत कर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक धार रोड के चंदन नगर में टिंबर मार्केट है। सोमवार देर रात करीब एक बजे फायर कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली थी। खबर मिली कि चंदन नगर स्थित तीन दुकानों में भीषण आग लगी है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पांच टैंकरों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बुझाने में देर लगी और मंगलवार सुबह करीब 7 बजे आग बुझ सकी। आग बुझाने के दौरान सबसे बड़ी चिंता यही थी कि आग की लपटें रहवासी क्षेत्र तक न पहुंच जाए। इसलिए इस तरह से आग बुझाई गई कि पीछे की ओर बसी आबादी को नुकसान न हो। इस कारण चारों तरफ पानी डाला गया। सुबह करीब सात बजे जब आग कम हुई तो जेसीबी की मदद से लकड़ियां हटाई व पानी डालकर बुझाई। चूंकि सूखी लकड़ियां वहां रखी थी इस कारण आग जल्दी भड़कती, जिस कारण पहले लकड़ियों को बुझाया। घटना में लाखों का नुकसान हुआ। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।