{"_id":"62610784b5fdb325620051cb","slug":"indore-father-was-marrying-minor-daughters-childline-team-stopped-marriage-daughters-said-we-want-to-study-take-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: नाबालिग बेटियों की शादी कर रहा था पिता, चाइल्ड लाइन टीम ने रूकवाया विवाह, बेटियां बोलीं-हम पढ़ना चाहतीं हैं, हमें ले चलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: नाबालिग बेटियों की शादी कर रहा था पिता, चाइल्ड लाइन टीम ने रूकवाया विवाह, बेटियां बोलीं-हम पढ़ना चाहतीं हैं, हमें ले चलो
Thu, 21 Apr 2022 12:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:58 PM IST
सार
इंदौर के पास खुडेल क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं का बाल विवाह हो रहा था। चाइल्ड लाइन की टीम वहां पहुंची और विवाह रूकवाया। बालिकाओं ने बताया कि वे पढ़ना चाहती हैं मगर पिता जबरन शादी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाल विवाह रूकवाने की कार्रवाई करती टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की शादी तय कर दी। 23 अप्रैल को शादी होने वाली थी लेकिन इसी बीच चाइल्ड लाइन को सूचना मिली और दोनों बेटियों की शादी रूकवाई। लड़कियों ने बताया कि उनकी मां नहीं है। पिता मारपीट करते हैं। हम पढ़ना चाहतीं हैं, शादी नहीं करना चाहतीं।
जानकारी के मुताबिक खुड़ेल क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची। सूचना मिली थी कि दो नाबालिग बेटियों की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ की जा रही है। टीम ने वहां पहुंचकर दोनों बालिकाओं के आधार कार्ड देखे। एक की उम्र 15 साल व दूसरी की 17 साल थी। दोनों इंदौर के होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहीं थीं। एक कक्षा नौवीं की छात्रा है तो दूसरी कक्षा 11वीं में पढ़तीं हैं। परिवार देवास के पास रहता है। एक लड़की की बारात देवास जिले के कमलापुर से आने वाली थी और दूल्हे की उम्र 24 साल थी। दूसरी बारात रमलखेड़ी से आ रही थी। दूल्हे की उम्र 23 साल निकली। यह बात पता चली कि परिजनों ने ही रिश्ता तय कर दिया था। लड़कियों ने लड़के नहीं देखे थे। बाद में चाइल्ड लाइन की टीम ने विवाह रूकवाकर पंचनामा बनाया। इस दौरान बालिकाओं ने बताया कि उनकी मां का निधन हो चुका है। सौतेली मां है। मां तो कुछ नहीं कहती लेकिन पिता मारपीट करते हैं। आप चले जाओगे तो हमें पीटेंगे क्योंकि उनको शक है कि हमने ही आपको बुलाया है। इस पर टीम ने पिता को समझाया। पिता ने कहा कि हमारे समाज में जल्द शादी करा देते हैं, इसलिए वे बेटियों की शादी कर रहे थे। उनको समझाया और मामला बाल कल्याण समिति को सौंपा। समिति ने बालिकाओं को शेल्टम होम भेजा। बालिकाओं ने टीम को बताया कि वे पढ़ना चाहतीं हैं। शादी करना नहीं चाहतीं। इसलिए यहां से ले चलो, वरना हमारी शादी कर देंगे।