{"_id":"61e275be082bc51343463af6","slug":"indore-fake-ghee-and-adulterated-cheese-used-to-be-made-in-the-factory-business-of-more-than-one-million-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: फैक्टरी में बनता था नकली घी और मिलावटी पनीर, हर माह दस लाख से ज्यादा का व्यवसाय...पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: फैक्टरी में बनता था नकली घी और मिलावटी पनीर, हर माह दस लाख से ज्यादा का व्यवसाय...पुलिस कर रही पूछताछ
Sat, 15 Jan 2022 12:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:50 PM IST
सार
मुनाफा कमाने के लिए कुछ लोग नकली सामान बनाकर बेच रहे हैं। पुलिस ने ऐसे ही एक मिलावटखोर पकड़ा है जो नकली घी व मिलावटी पनीर बनाकर बेचता था और हर माह दस लाख रुपये से ज्यादा का व्यवसाय करता था।
विज्ञापन
पुलिस और खाद्य विभाग ने जब्त किया नकली घी और मिलावटी पनीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अगर आप यहां-वहां से घी और पनीर खरीदकर खा रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइये, कहीं ऐसा न हो कि आप जो डेयरी उत्पाद खऱीद रहे हो वे नकली हो। क्योंकि इन दिनों बाजार में मुनाफा कमाने के लिए कुछ लोग नकली सामान बनाकर बेच रहे हैं। पुलिस ने ऐसे ही एक मिलावटखोर पकड़ा है जो नकली घी व मिलावटी पनीर बनाकर बेचता था और हर माह दस लाख रुपये से ज्यादा का व्यवसाय करता था।
दरअसल, पुलिस थाना लसूड़िया की टीम ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर क्षेत्र में नकली घी एवं डेयरी उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी पर कार्रवाई की है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंपनी में नकली घी व अमानक स्तर का पनीर बनाकर बेचा जा रहा है। इस पर टीम लसूड़िया मोरी 18/2 बिल्डिंग में पहुंची। यहां नकली घी बनाने वाली कंपनी अमूर मिल्क क्लब प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। कंपनी का संचालक रुपेश सोलंकी निवासी तहसील शाहपुर जिला बैतूल का है। उक्त कंपनी से टीम ने लगभग 450 किलो अमानक घी, करीब 50 किलो अमानक स्तर का पनीर, लाखों रुपये की पैकिंग मशीन व खाली जार के कार्टून लेवल को जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी हर माह दस लाख रुपये से ज्यादा का व्यवसाय करता था। कच्चा माल मंगवाकर उक्त कंपनी में नकली घी तैयार कर रहा था। जब्त माल की सैंपलिंग खाद्य विभाग ने की है। आरोपी ने अब तक कितना नकली व मिलावटी माल कहां-कहां खपाया है इस बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके साथ इस काम में और कौन-कौन लिप्त था इसका भी पता लगाया जा रहा है।