फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Fake companies were made and sold to Chinese company Golden Bird, millions of rupees of fraud reached China, two accused arrested from Delhi

इंदौर: फर्जी कंपनियां बनाकर चीन की कंपनी सुनेहरा बर्ड को बेची, ठगी के लाखों रुपये पहुंचे चीन, दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 06:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 06:44 PM IST
सार

राज्य सायबर सेल ने लाखों रुपये की ठगी का खुलासा किया है। दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने फर्जी कंपनियां बनाकर चीन की कंपनी को बेची थी। ठगी का रुपया अलग अलग खातों से होता हुआ चीन पहुंचा था। 

विज्ञापन
Indore: Fake companies were made and sold to Chinese company Golden Bird, millions of rupees of fraud reached China, two accused arrested from Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की नजर अब आपके रुपयों पर है। कहीं ऐसा न हो कि आप ठगों के झांसे में आ जाएं और आपका रुपया चीन के खातों में जमा हो जाए। सायबर सेल ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा कर दो लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन्होंने चाइनीज कंपनी सुनेहरा बर्ड को 15 फर्जी कंपनियां बनाकर बेच दी थी और 15 बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे। जांच में पता चला है कि ठगी के लाखों रुपये पेमेंट गेटवे कंपनी के माध्यम से चीन पहुंचे हैं।
विज्ञापन


सायबर सेल ने निजी कंपनी के स्टेट हेड सैयद रिजवान उल-हक के साथ टैस्को ग्लोबल कंपनी के नाम से हुई साढ़े 22 लाख की ठगी का खुलासा किया है। दो आरोपियों जतिन सिंह और इंद्रजीत बसु को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ठगी की जांच में पुलिस के हाथ पेमेंट गेटवे का पांच हजार पन्ने का स्टेटमेंट लगा है, जिससे पता चलता है कि ठगी का लाखों रुपया सैकड़ों खातों में होते हुए चीन गया है। वहीं ठगी का मास्टरमाइंड शान के बारे में पता चला है कि वह लॉकडाउन के बाद भारत से भाग कर चीन चला गया है। अब पुलिस स्टेटमेंट खंगाल रही है। पुलिस को पैमेंट गेटवे का पांच हजार पन्ने का स्टेटमेंट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि  शान और पूजा केरी नामक महिला को उन्होंने ये फर्जी कंपनियां बनाकर दी थीं, लेकिन लॉकडाउन के बाद ये लोग देश छोड़कर चीन भाग गए और वहीं से कंपनी ऑपरेट कर रहे थे। आरोपियों ने स्वीकारा है कि उन्होंने शान को एक फर्जी कंपनी बनाने के एवज में 50 हजार रुपये लिए थे। 15 से अधिक कंपनियां बनाकर उन्हें दी थीं। उन्हें केवल यही पैसा मिला है। ठगी का रुपया तो चीन चला गया। पुलिस को शक है कि स्टेटमेंट की जांच में कई और लोगों के साथ हुई लाखों की ठगी का भी खुलासा होगा, क्योंकि स्टेटमेंट में कई ट्रांजेक्शन हैं। सायबर सेल पुलिस के मुताबिक पैमेंट गेटवे कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड रुपये ट्रांसफर करने का ऑप्शन देती है। एक दिन में करोड़ों रुपया बाहर भेजा जा सकता है। इस गिरोह ने भी वर्चुअल अकाउंट का उपयोग किया है। आगे की जांच के लिए टीम को गुड़गांव भेजा जा रहा है। दोनों आरोपी वहीं रहते हैं। 14 लाख रुपये पुलिस ने फ्रीज करवा दिए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed