फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Fake chilli powder was being sold in the market in the name of floral brand, two accused arrested, goods worth lakhs seized

इंदौर: बाजार में बेच रहे थे पुष्प ब्रांड के नाम से नकली मिर्च पॉवडर, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Sun, 24 Apr 2022 01:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 01:09 PM IST
सार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा है जो पुष्प ब्रांड के नाम से नकली मिर्च पॉवडर बाजार में बेच रहे थे। दोनों के पास से नकली मिर्च पॉवडर के पैकेट सहित अन्य सामान जब्त किया है। करीब सात माह से वे नकली मिर्च पॉवडर बनाकर बेच रहे थे। 

विज्ञापन
Indore: Fake chilli powder was being sold in the market in the name of floral brand, two accused arrested, goods worth lakhs seized
इस तरह भरकर रखे थे नकली मिर्च पॉवडर के पैकेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप ब्रांडेड कंपनी के मिर्च पॉवडर को पसंद करते हैं तो एक बार यह खबर पढ़ लीजिए। क्योंकि अब ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली माल बेचा जा रहा है। इसी मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे नकली मिर्च पॉवडर बनाकर पुष्प ब्रांड नाम से बाजार में बेच रहे थे।
विज्ञापन

 

Indore: Fake chilli powder was being sold in the market in the name of floral brand, two accused arrested, goods worth lakhs seized
मिर्च पॉवडर के पैकेट सहित अन्य सामग्री पुलिस ने की जब्त - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में पुष्प ब्रांड का नकली लाल मिर्च पॉवडर बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है। इस पर टीम पहुंची और मौके से  श्याम पिता स्व. उमेश अग्रवाल (42) निवासी परदेशीपुरा इंदौर और मोहित अग्रवाल पिता उत्तम कुमार अग्रवाल (38) निवासी  कालिन्दी गोल्ड सिटी इंदौर को हिरासत में  लिया। श्याम के घर की तलाशी लेने पर वहां से खड़ी लाल मिर्च के 11 कट्टे मिले। नकली पुष्प ब्रांड लाल मिर्च पॉवडर के 880 पैकेट मिले। प्रत्येक पैकेट पांच सौ ग्राम का था। इस तरह कुल 440 किलो लाल मिर्च पॉवडर, पिसाई मशीन, पैंकिग मशीन, सिलाई मशीन तथा तोल कांटा जब्त किया। जब्त माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। आरोपियों ने बताया कि वे करीब छह-सात महीनों से पुष्प ब्रांड की तरह दिखने वाली वाली नकली लाल मिर्च पॉवडर बना रह हैं। इसके लिए लाल मिर्च तथा पुष्प ब्रांड की तरह दिखने वाली पैकिंग पन्नी राज्य के बाहर से प्रिंट करवाकर बुलवाते थे। दोनों के खिलाफ परदेशीपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed