फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: लंबी खींचतान के बाद जारी हुई भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची, यहां देखिए सभी 85 वार्डों की लिस्ट-

Fri, 17 Jun 2022 06:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 06:35 PM IST
सार

महापौर प्रत्याशी की तरह ही पार्षद प्रत्याशी के नाम तय करने में भाजपा में खींचतान जारी है। बैठकों के बाद भी सहमति नहीं बन पा रही है। शुक्रवार को बैठक में जमकर नारेबाजी हुई। इससे आहत होकर भाजपा नगराध्यक्ष कमरे से बाहर निकल गए। 

विज्ञापन
Indore: List of BJP councilor candidates released after a long tussle, see the list of all 85 wards here-
भाजपा दफ्तर में हुई नारेबाजी - फोटो : सोशल मीडिया
महापौर प्रत्याशी तय करने में जिस तरह से भाजपा उलझी, थी वैसी ही उलझन अब पार्षद प्रत्याशी तय करने में आई। नेताओं की आपसी खींचतान में मामला उलझ गया। शुक्रवार को भी टिकट वितरण को लेकर विरोध हुआ और असंतुष्टों ने नारेबाजी की। हालात ऐसे बने कि भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे को कमरा छोड़कर जाना पड़ा। इधर नाटकीय घटनाक्रम के बाद देर शाम को भाजपा ने सभी 85 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।


गौरतलब है कि भाजपा में महापौर प्रत्याशी तय करने में इस बार खूब खींचतान हुई। सालों बाद यह स्थिति बनी कि भाजपा को इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार रात को सूची जारी होने की बात कही गई मगर कुछ वार्डों में सहमति नहीं बन पाने के कारण यह स्थिति बनी है। ऐसे करीब 35 वार्ड थे जहां बड़े नेताओं के बीच मामला उलझा हुआ था। कहीं पर कैलाश विजयवर्गीय और सिंधिया समर्थकों के बीच खींचतान थी तो कहीं पर सुमित्रा महाजन अड़ गईं। कहीं पर मालिनी गौड़ के नाम थे तो कहीं पर सांसद शंकर लालवानी की पसंद के बीच मामला उलझा। संगठन के भी कुछ नाम थे, जिस कारण सहमति नहीं बन सकी। 

शुक्रवार को भी वार्डों में प्रत्याशी को लेकर बैठक हो रही थी मगर असंतोष बढ़ता गया। खबर आई कि बैठक में सांसद लालवानी की पसंद के नाम के तय होने की जानकारी मिली तो भाजपा के कार्यकर्ता नाराज हो गए। सामान्य सीट से पिछड़ा वर्ग के नेताओं को टिकट देने का विरोध हुआ। कुछ ही देर में जमकर नारेबाजी होने लगी और हालात ऐसे हुए कि भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे को कमरा छोड़कर बाहर जाना पड़ा। बाद में काफी मंथन हुआ और देर शाम को भाजपा ने सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। 









 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed