फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gwalior Mayor Election: बीजेपी का शर्मा का नामांकन दाखिल करने के बहाने शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस ने उठाए सवाल 

Fri, 17 Jun 2022 06:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 Jun 2022 06:16 PM IST
सार

ग्वालियर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Gwalior Mayor Election: BJP's show of strength on the pretext of filing Sharma's nomination, Congress raised questions
ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा महापौर का नामांकन दाखिल करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की गहमागहमी तेज हो गई है। शुक्रवार को भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी ग्वालियर पहुंचे। साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भाजपा के तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस ने नामांकन दाखिल करने के नियम का सहारा लेकर नामांकन निरस्त करने की मांग की है। 


सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी बड़े नेता मंशापूर्ण हनुमान जी पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

 
Gwalior Mayor Election: BJP's show of strength on the pretext of filing Sharma's nomination, Congress raised questions
सुमन शर्मा के समर्थन में शिवराज ने मीडिया से बात की। - फोटो : सोशल मीडिया
गाइडलाइन को फॉलो कर टिकट बांटे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी एक ही पार्टी है, जिसने गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को मेयर का टिकट दिया है। यह कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है, जिसमें कार्यकर्ता का सम्मान नहीं है। विधायक को मेयर बनाओ या विधायक के परिवार के सदस्य को मेयर बनाओ और एक ही परिवार में सब कुछ चला जाएं। हमने मेयर को लेकर मापदंड तय किया। हमने तय किया कि विधायक मेयर का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अपनी मर्यादाओं का पालन करते हुए हमने जमीन से जुड़ी और विकास के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है। ग्वालियर में लगातार विकास रफ्तार पकड़ रहा है। ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं जो ग्वालियर की दशा को बदलेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी से जुड़े सवाल र मुख्यमंत्री बोले कि कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है। न ही वे कोई कार्य करते हैं और न ही उनके पास मान-सम्मान है।

 
Gwalior Mayor Election: BJP's show of strength on the pretext of filing Sharma's nomination, Congress raised questions
ग्वालियर में सुमन शर्मा के नामांकन के बाद समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
एकजुटता का संदेश 
बीजेपी महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के नामांकन दाखिल करने के बहाने बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन किया है। नामांकन भरने के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी दिग्गज नेता जुटे। इस समय कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार और बीजेपी महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा कड़ी टक्कर में है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार भारी पड़ रही है, यही वजह है कि बीजेपी ने ग्वालियर महापौर की सीट जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। 

कांग्रेस ने नेताओं की मौजूदगी पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने नामांकन दाखिल करने के समय नेताओं के जमावड़े पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करते वक्त सिर्फ तीन व्यक्तियों का ही प्रवेश अधिकृत है। ग्वालियर में भाजपा महापौर प्रत्याशी के नामांकन के दौरान गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित 11 लोग? निर्वाचन अधिकारी से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे? प्रत्याशी का नामांकन रदद् होना चाहिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed