फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Due to drug addiction she became thief, arrested

इंदौर: नशे की लत की वजह से करने लगी थी वाहन चोरी, युवती गिरफ्तार

Wed, 10 Nov 2021 06:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 10 Nov 2021 06:05 PM IST
सार

एक्टिवा चुराते हुए सीसीटीवी में कैद हुई लेडी चोर पुलिस गिरफ्त में है। इसकी साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है। नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करने लगी।
 

विज्ञापन
Indore: Due to drug addiction she became thief, arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लेडी चोर पुलिस गिरफ्त में है। इसकी साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है। दोनों युवतियां इंदौर के बाहर की हैं। नशे की लत लगने के कारण उसे पूरा करने के लिए चोरी करने लगी।
विज्ञापन


हीरानगर थाना पुलिस ने बताया कि एक्टिवा चोरी के मामले में लीला उर्फ नीलम सिंह (23) निवासी अशोक नगर और निकिता खांडेकर (21) निवासी होशंगाबाद को पकड़ा है। पिछले दिनों भोलेनाथ धाम कॉलोनी, गौरी नगर से एक्टिवा चोरी हुई थी। इसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। इसमें सहेली के साथ युवती चाबी लगाकर एक्टिवा चुराकर ले गई थी। इस मामले में फरियादी ने सूचना दी थी कि उसकी एक्टिवा चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर एक होटल के बाहर खड़ी है।
विज्ञापन


पुलिस वहां पहुंची और नजर रखी तो देखा कि दो युवतियां एक्टिवा ले जा रहीं थी। इस पर दोनों को पकड़ा। दोनों ने चोरी करना कुबूल किया। पुलिस के अनुसार युवतियां नशे की आदी है। लत को पूरा करने के लिए चोरी करती थी। कभी ये अच्छे कपड़े पहनकर जाती थीं तो कभी भिखारी के रूप में घूमती थी। इस दौरान जैसा भी माल हाथ लगता, चुरा लेती थी। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed