फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore DM says two people were caught in black marketing of Remdesivir injections charged under NSA

इंदौर: रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर लगा एनएसए

Tue, 20 Apr 2021 07:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Apr 2021 07:30 AM IST
सार

  • इंदौर जिलाधिकारी ने कहा, अस्पताल हों या दुकानदार, कालाबाजारी में लिप्त होने के आरोप में पकड़े जाने पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Indore DM says two people were caught in black marketing of Remdesivir injections charged under NSA
Remdesivir injections - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग की कई खबरें सामने आई हैं। इसी मामले में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इंदौर के जिलाधिकारी ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल हों या दुकानदार, कालाबाजारी में लिप्त होने के आरोप में पकड़े जाने पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

 


बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के आरोप में डॉक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेमडेसिविर के एक इंजेक्शन को 18 हजार में बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार रात ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया और इंजेक्शन लेकर शाहजेहानबाद स्थि इस्लामी गेट बुलाया। एक आरोपी सामी खान को मौके से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद कोविड-19 केयर अस्पताल में तैनात डॉक्टर एहसान खान, अखलाख खान और नोमान खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि नोमान ने उन्हें सात हजार में इंजेक्शन दिया था और वे 18 हजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास से चार इंजेक्शन बरामद किए गए। 


साथ ही इंदौर के बड़ौद अस्पताल से एक नर्स और दो मेडिकल स्टाफ को रविवार रात रेमडेसिविर को ब्लैकमार्केट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी अमृता सिंह ने बताया कि वे 35,000 रुपये में इंजेक्शन बेच रहे थे। अब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed