फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Disclosure of crores of black money from Narmada Jhabua bank manager's house, four teams of Lokayukta engaged in investigation

इंदौर: 2 साल में करोड़पति बना नर्मदा झाबुआ बैंक का मैनेजर, लोकायुक्त की जांच में डेढ़ करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Wed, 30 Mar 2022 10:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 10:58 AM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस टीम को नर्मदा झाबुआ बैंक राजा राम शिंदे के पास से डेढ़ करोड़ की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन शामिल हैं।

विज्ञापन
Indore: Disclosure of crores of black money from Narmada Jhabua bank manager's house, four teams of Lokayukta engaged in investigation
बैंक मैनेजर के घर में मौजूद लोकायुक्त की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर लोकायुक्त पुलिस टीम ने शहर के मानवता नगर में नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजा राम शिंदे के यहां बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त को अब तक मैनेजर के घर से डेढ़ करोड़ों की काली कमाई होने की जानकारी मिली है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को लोकायुक्त की चार टीमों ने इंदौर, मनावर और कुक्षी में छापामारा। फिलहाल मुख्य कार्रवाई मनावर में चल रही है। मैनेजर राजा राम शिंदे के पास से डेढ़ करोड़ की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन


राजा राम शिंदे वर्तमान में मनावर में पदस्थ हैं और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही की जा रही है। इसके अलावा कुक्षी में भी कार्रवाई जारी है। राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी और दो साल पहले ही पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर हेरफेर किया था।
विज्ञापन


राजा राम के दो बेटे हैं। एक बेटा मनावर में ही वकील है और दूसरा बेटा इंदौर में इंडिया बुल्स ट्रेडिंग कंपनी में है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई इसी बेटे के यहां जारी है। मानवता नगर में मैनेजर का छोटा बेटा किराए के फ्लैट में रहता हैं। कुक्षी में भी मकान था जो किराए पर दे दिया। अभी तक राजा राम के पास से, पत्नी की संपत्ति (जमीन) हटाने के बाद डेढ़ करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed