फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Direct flight from Indore to Karnool soon

इंदौर: अब तिरुपति जाना होगा आसान, दिसंबर से शुरू हो सकती है सीधी उड़ान

Mon, 01 Nov 2021 08:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 01 Nov 2021 08:31 PM IST
सार

इस फ्लाइट के शुरू होने से इंदौर से तिरुपति दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Indore: Direct flight from Indore to Karnool soon
Indore to Kurnool flight - फोटो : iStock

विस्तार

इंदौर से लगातार नई उड़ानों की शुरुआत हो रही है। कई नए शहर भी इंदौर के सीधे हवाई संपर्क में आ रहे हैं। इनमें पहली बार आंध्रप्रदेश के कर्नूल के लिए भी इंदौर से सीधी उड़ान शुरू होगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से इंदौर से तिरुपति दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इस फ्लाइट का संचालन फ्लाईबिग एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। कंपनी ने इंदौर से दो नए रूट्स महाराष्ट्र के गोंदिया और आंध्र प्रदेश के कर्नूल के लिए अनुमति मांगी थी। गोंदिया की अनुमति मार्च में लागू हुए समर शेड्यूल में ही मिल गई थी, लेकिन कर्नूल के लिए डीजीसीए ने अब मंजूरी दी है।
विज्ञापन


दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद 
कंपनी के अनुसार कंपनी का तीसरा विमान इसी माह के अंत तक इंदौर पहुंचेगा। इस विमान के साथ ही कंपनी इंदौर से गोंदिया, हैदराबाद और कर्नूल के लिए उड़ानों के संचालन की योजना बना रही है। ये उड़ानें संभवत: दिसंबर से शुरू हो सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो पहली बार इंदौर, आंध्र प्रदेश के किसी शहर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ सकेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने से इंदौर से तिरुपति दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed