{"_id":"6136241f8ebc3e847778e910","slug":"indore-demand-to-start-new-flights-to-singapore-surat-and-pune-request-to-make-dubai-flight-three-days-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधिया से मिले लालवानी : इंदौर से सिंगापुर, सूरत व पुणे की फ्लाइट शुरू करने की मांग, दुबई उड़ान हफ्ते में तीन दिन करने का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधिया से मिले लालवानी : इंदौर से सिंगापुर, सूरत व पुणे की फ्लाइट शुरू करने की मांग, दुबई उड़ान हफ्ते में तीन दिन करने का आग्रह
Mon, 06 Sep 2021 07:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:52 PM IST
सार
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर इंदौर से नई विमान सेवाएं शुरू करने और मौजूदा सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सिंधिया से चर्चा करते सांसद लालवानी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर उनकी अगवानी की। इसके साथ ही उन्हें इंदौर से सिंगापुर, सूरत व पुणे की उड़ानें शुरू करने और दुबई की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग की।
विज्ञापन
सांसद लालवानी ने बताया कि दुबई की उड़ान को जो प्रतिसाद मिला है उसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया से यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन चलाने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा इंदौर से पुणे और सूरत के लिए भी नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
सिंधिया को सौंपे पत्र में लालवानी ने लिखा है कि इंदौर और सूरत दोनों बड़े व्यापारिक केंद्र हैं। सीधी फ्लाइट शुरू होने से व्यापारियों को सुविधा होगी। साथ ही, पुणे एजुकेशन और आईटी का बड़ा केंद्र है। ऐसे में इन उड़ानों के शुरू होने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
